Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
सम्पादकीय

कांग्रेस में बेटों, भतीजों को टिकट

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023, देहरादून। कांग्रेस पार्टी के ऊपर भले परिवारवाद के आरोप लगें लेकिन वह नेताओं के बेटे, भतीजों, भाइयों आदि को टिकट देने में नहीं हिचकती है। हर चुनाव में कांग्रेस के कुछ पुराने नेता अपनी सीट छोड़ रहे हैं और अपने बच्चों को आगे कर रहे हैं। कुछ नेता तो खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं और परिवार के सदस्यों के लिए भी टिकट ले रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 229 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें कई सीटों पर पार्टी के पुराने नेताओं ने अपनी दावेदारी छोड़ दी और उनकी जगह उनके बेटों को टिकट दी गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा को दंतेवाड़ा से टिकट दी गई है। महेंद्र कर्मा की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उसके बाद उनकी पत्नी देवती कर्मा चुनाव लड़ी थीं लेकिन इस बार उनकी जगह उनके बेटे छविंद्र को टिकट दी गई है।

इसी तरह मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को झाबुआ सीट से कांग्रेस ने टिकट दी है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सांसद हैं, जबकि कई चुनाव पहले ही दिग्विजय सिंह की सीट से उनके बेटे जयवर्धन चुनाव लड़ते हैं। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं और भतीजे प्रियव्रत सिंह को भी टिकट मिली है। उधर तेलंगाना में पार्टी के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं और उनके साथ ही उनकी पत्नी पद्मावती रेड्डी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस भी बड़े नेताओं को चुनाव लड़ा कर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत भाजपा भी मजबूत उम्मीदवारों को उतार रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!