Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदिल्लीदेश

पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक, उत्तर भारत के कई राज्यों में 20 डिग्री तक लुढ़का पारा 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। कुमाऊँ के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों का पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। साथ में ऊँचे पर्वतीय इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।

शिमला जिले के नारकंडा व खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी। कई इलाकों में शीतलहर की खबर है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिले में दारमा क्षेत्र के कई माइग्रेशन गांवों और साथ लगते ऊँचे हिमालयी इलाकों में बर्फ गिरी है। कई जगह 50 साल बाद बर्फबारी हुई है। ये इलाके लगभग 10 हजार फीट से भी ऊँचे हैं।

मुनस्यारी में अधिकतम 12 और न्यूनतम 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सीमांत जिले के खलिया, नागनीधुरा और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ का तापमान 20 डिग्री तक पहुँच गया है। जो पहले के मुकाबले 2 डिग्री गिरा है। यहाँ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा है। मुनस्यारी के पर्यटक स्थल खलिया में पारा जीरो से नीचे चला गया है।

बागेश्वर जिले के पिंडारी और मैकतोली में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी है। घाटी में कोहरा दिख रहा है। अधिकतम 16 और न्यूनतम 12 डिग्री तक टेंपरेचर यहाँ रिकॉर्ड किया गया है। अल्मोड़ा का हाल भी जुदा नहीं है। यहाँ के जागेश्वर में तापमान गिरा है। न्यूनतम 8 व अधिकतम 14 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। चम्पावत जिले में लोहाघाट स्थित एबटमाउंट का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार यहाँ का तापमान न्यूनतम 8 और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों और ऊँचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है। शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू की बात करें, तो विभाग की ओर से शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगह पारा जीरो डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति, किन्नौर में बर्फ गिरी है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, चूड़धार पर्वतमाला, जलोरी दर्रा और जोत (चंबा) में बर्फ के कारण सफेद चादर बिछी नजर आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!