Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, 3 लोगों की मौत

  •  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए दु:ख व्‍यक्‍त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार,  नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। इमारत तकरीबन 10 साल पुरानी बताई जा रही है।

हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- ‘सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।’

प्राप्त सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह सब्जी मंडी इलाके के मलका गंज में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव के दौरान टीम ने इमारत के मलबे में दबे एक युवक निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है।

दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार , सोमवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मलका गंज इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली थी। कई लोगों की कार के ऊपर भी इमारत का मलबा गिरा है। फिलहाल पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्य मे जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोगों के दबे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह चार मंजिला इमारत पहल से ही जर्जर थी। इस बीच लगातार हो रही बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी। सोमवार सुबह यह अचानक भरभराकर गिर गई।

 विदित रहे कि इससे पहले पिछले महीने 8 अगस्त को उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबक‍ि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या बरकरार है। लाहौरी गेट, मटिया महल, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और सदर बाजार की गलियों में जलभराव की समस्या सोमवार को भी देखने को मिली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!