Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले एक महीने में चौथी बार आए अलीगढ़

  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हुईं तैयारियों को परखेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, अलीगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिछले एक महीने में चौथी बार अलीगढ़ आए हैं।  दोपहर में वे हेलीकाप्‍टर से लोधा के मूसेपुर में पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मंच की व्यवस्थाओं को परखा। अफसरों को दिए बेहतर तैयारियों के निर्देश  सीएम ने एक महीने में ही चौथी बार अलीगढ़ आकर एक नया रिकार्ड बना दिया है। काफी सालों से तो पूरे कार्यकाल में ही कोई सीएम पांच-छह बार ही पाता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का एक महीने में चौथा दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पिछले एक महीने में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के दौरान पार्थिव देह के साथ अलीगढ़ आए थे। वह इस दौरान लगातार दो दिन तक जिले में रहे थे।

इसके बाद सीएम पूर्व सीएम की अरष्टि में भी शामिल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर वाला कार्यक्रम आ गया है। ऐसे में सीएम आठ सितंबर को यहां पर तैयारियों को परखने के लिए अलीगढ़ आ गए। यह सीएम का तीसरा दौरा था। वह इस दिन करीब चार घंटे तक जिले में रुके थे। अब सोमवार को फिर से अलीगढ़ आए हैं।  12:30 बजे इनका हेलीकाप्टर लोधा मूसेपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर उतराा। यहां से करीब 50 मिनट तक सीएम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अफसरों के साथ बैठक करेंगे। करीब डेढ़ बजे यहां से रवाना हो जाएंगे।

तैयारियों में जुटे अफसर

सीएम के कार्यक्रम आने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अफसर देर रात तैयारियों में जुटे रहे।  इसके चलते रविवार को रात में भी काम चलता रहा। साफ-सफाई से लेकर अन्य सभी काम पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की सभा के हर कार्य को अफसर अब अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!