Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
देश

सीतामढ़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों को मार दी गोली

ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार : सीतामढ़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों को मार दी गोली, मौत

सीतामढ़ी,  बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर मिली है। सोमवार सुबह यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में जबरदस्‍त तनाव व्‍याप्‍त है।

गोली मारकर तीन की हत्‍या
सीतामढ़ी के सुप्पी के अखता गांवमें मलाही टोल के पास सीतामढ़ी-सुप्पी पथ पर अपराधियों ने सोमवार की सुबह गोली मारकर बाइक सवार दो युवकों की हत्या कर दी। इसके बाद अखता गांव में घर में घुसकर एक महिला की भी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अख्ता निवासी असगर खान के पुत्र सलमान खान (30), हसीब खान के पुत्र एजाज खान (32) तथा मुन्ना खान की पत्नी शाहजहां निशा (40) के रूप में की गई है। एजाज मामा और सलमान भांजा बताए जा रहे हैं। जबकि, शाहजहां एजाज की भाभी बताई गई है।

बताया गया है कि सलमान खान अपने मामा एजाज खान के साथ बाइक पर सवार होकर एसडीओ कार्यालय डुमरा के लिए निकला था। दोनों को एसडीओ सदर के कोर्ट में उपस्थित होना था। रास्ते में सीतामढ़ी-सुप्पी मुख्य पथ पर मलाही टोल के पास स्काॅर्पियो पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने बाइक में ठोकर मारी। इससे बाइक समेत एजाज और सलमान गिर गए। उनके गिरते ही अपराधियों ने उन्‍हें गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्काॅर्पियो सवार अपराधी लौट कर अखता गांव पहुंचे। वहां उन्‍होंने मुन्ना खान के घर में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग की।  इससे मुन्ना खान की पत्नी शाहज़हां निशा जख्मी हो गईं। गोलीबारी में एक वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गया। डर से आसपास के लोग घरों में छिप गए। अपराधियों के जाने के बाद लोग जख्मी शाहजहां को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना का कारण पुराना विवाद
घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। घटना को अख्ता पंचायत के सरपंच के देवर व आरटीआइ कार्यकर्ता नियाज़ खान की हत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी गोलीबारी में एक की मौत हुई थी। सोमवार की घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक एजाज का भाई रुस्तम खान आठ माह पूर्व अख्ता के सरपंच के देवर नियाज खान की हत्या मामले में जेल में बंद है। तीनों मृतक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन खान के रिश्तेदार हैं।

इलाके में जबरदस्त आक्रोश 
घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। सुप्पी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पुलिस अपरधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!