Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी पीएम मोदी की इस एडवाइजरी कमेटी में शामिल हुईं

पीएम मोदी की इस एडवाइजरी कमेटी में शामिल हुईं Shilpa Shetty, अब करेंगी ये काम

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। योग के जरिए शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर काफी काम कर रही हैं और उन्होंने एक फिटनेस ऐप भी लॉन्च की है। अब वो लोगों की फिटनेस के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी। जी हां, शिल्पा शेट्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक एडवाइजरी कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान के लिए बनाई गई है, जिसमें शिल्पा शेट्टी को सदस्य बनाया गया है।

शिल्पा शेट्टी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि माननीय प्रधानमंत्री जी की ओर से शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान की एडवाइजरी समिति का मुझे सदस्‍य चुना गया है। उम्‍मीद करती हूं कि हर भारतीय को फिट रखने के आसान तरीके ढूंढने में मैं मदद कर सकूं और इस अभियान को और भी सफल बना सकूं।’ इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी सरकार के फिटनेस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं।

बता दें कि सरकारी अधिकारियों, भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के सदस्यों, राष्ट्रीय खेल महासंघ, निजी संस्थाओं और फिटनेस प्रमोटरों की मौजूदगी वाली समिति का गठन किया गया है जो ‘फिट भारत अभियान’पर सरकार को सलाह देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को इस अभियान को लॉन्च करेंगे। वहीं अगर शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद फिल्म ‘निकम्‍मा’ से वापस बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

फिट इंडिया मूवमेंट का मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि/खेल को विकसित करना है। यह कार्यक्रम दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जाएगा। फिट इंडिया कार्यक्रम को देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी इसकी चर्चा की थी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!