Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
देश

दक्षिण कश्मीर में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून, 2020, बुधवार। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ शोपियां के सुगु इलाके में हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 आतंकवादियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि दो-तीन आतंकी गांव में घिरे हुए हैं। शोपियां जिले में इस सप्ताह ये तीसरी मुठभेड़ हो रही है। बीती दो मुठभेड़ों में 9 आतंकी मारे जा चुके हैं।

शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह करीब साढ़े 5 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, 44 आरआर और सीआरपीएफ शामिल है। बता दें कि शोपियां में तड़के शुरू हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। दक्षिण कश्मीर के सुगू शोपियां में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।   शोपियां में बीते 4 दिनों में यह तीसरी मुठभेड़ है जिनमें अब तक 12 आतंकी मारे गए हैं।  इससे पूर्व इतवार को शोपियां में सुरक्षाबलों ने पांच और फिर सोमवार को शोपियां के पिंजरा इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया था।

पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक 2-3 आतंकवादी सुरक्षाबलों ने घेर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान को घेरा, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गया।

बता दें कि बीते एक सप्ताह में शोपियां जिले में यह तीसरी मुठभेड़ है। जिले में पिछली दो मुठभेड़ों में 9 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन कमांडर थे, जो हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के थे।दूसरी तरफ कश्मीर में आतंकियों के सफाए से पाकिस्तान बौखला गया है। शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। उससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।

बता दें कि बीते दिनों हुई शोपियां मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि हाल के अभियानों में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले दो हफ्तों में, 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। इनमें आतंकी संगठनों के छह शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

वहीं, सीमा पार घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि यह संख्या 150-250 है। इसमें 150 आतंकी जम्मू संभाग में और 125 आतंकी कश्मीर संभाग में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। पुंछ LoC पर भारतीय जवानों ने लंग्योट इलाके में 3 घुसपैठिए मार गिराए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!