Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डस्वास्थ

नगर निगम तथा नगर पालिकायें डेंगू नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग के साथ माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करेगें : जिलाधिकारी सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोरोना संक्रमण के चलते वर्षाकाल में होने वाले डेंगू-मलेरिया को लेकर बेहद चिन्तित एवं संजीदा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बेस चिकित्सालय के लिए 30 लाख की धनराशि से एक एलाईजा टेस्ट मशीन व एक प्लेट्लेट्स सप्रेटर खरीदे। साथ ही एसटीएच में भी एक एलाईजा मशीन व 6 फाॅगिंग मशीनें क्रय की गई। अब दोनों चिकित्सालयों में दो-दो एलाईजा मशीनें हो गई हैं तांकि अधिक से अधिक लोगों का शीघ्रता से डेंगू मलेरिया टेस्ट हो सकें। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस डाॅ० हरीश लाल को निर्देश दियें कि वर्षाकाल में, मलेरिया-डेंगू संक्रमण काल में लैब 24 घंटे खुलेगी, इसके लिए यदि लैब तकनीशियन व लैब असिस्टेन्ट की जरूरत हो तो समय से स्वीकृति लेकर तैनाती कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये की सभी चिकित्सालय फिजिशियन के लिखित संस्तुति पर ही डेंगू एलाईजा टेस्ट करेंगे तथा सभी चिकित्सालय एक गाईडलाईन पर कार्यो करना सुनिश्चिित करेगें। उन्होंने बेस व एसटीएच चिकित्सालयों में डेंगू मेलेरिया वार्ड बनाने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाला वर्षाकाल डेंगू तथा मलेरिया के दृष्टिगत काफी संवेदनशील है। ऐसे में लोगों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से इन बीमारियों की रोकथाम तथा बचाव के लिए अभी से जागरूक किया जाए। जिले की सभी नगर पालिकायें तथा नगर निगम मलेरिया दवाओं के छिडकाव के साथ ही डेंगू लार्वा को मारने के लिए दवा छिडकाव, फाॅगिंग,स्प्रे कार्य समय से प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि नगर निगम तथा नगर पालिकायें डेंगू नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग के साथ माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करेगें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्षो में मलेरिया, डेंगू संवदेनशील एरिया को चिन्हित कर एरिया मैपिंग करते हुये कार्य योजना बनायें। फाॅगिंग के लिए जो मशीने पहले से उपलब्ध हैं उनकी आवश्यक मरम्मत करा ली जाए तथा जरूरत हो तो नई मशीनें भी क्रय कर ली जांए। उन्होंने निर्देश दिये कि मलिन बस्तियों में सफाई के साथ ही दवा छिड़काव एवं फाॅगिग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिये कि वे जो भी कैमिकल फागिंग, स्प्रे के लिए चाहिए उसकी व्यवस्था कर ली जाए। नगर निकाय, सिचाई विभाग अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे निकाय क्षेत्र के अन्तर्गत जितने भी छोटे-बड़े नाले, नालियों व नहरें है उनकी सफाई अभी से प्रारम्भ कर दी जाए तथा नियमित कूड़े का उठान भी किया जाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!