Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जनपद में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सेना का एक जवान भी घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के इमाम साहिब इलाके के मनिहाल गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सोमवार शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए चार आतंकियों में से तीन की पहचान आमीर शरीफ उर्फ अबू कासिम, रईस अहमद भट और आकिब अहमद मलिक के तौर पर हुई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं। इस दौरान कुछ मकानों को क्षति भी पहुंची है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सुरक्षाबलों ने कोई और आतंकी मौजूद न होने की पुष्टि होने पर अभियान को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। मुठभेड़ में एक जवान घायल भी हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना उन्हें गत रविवार रात को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की 178 बटालियन के जवानों की एक संयुक्त टीम ने गांव की रात में ही घेराबंदी शुरू कर दी थी। आज सुबह जब सुरक्षाबलों ने गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने उन्हें अपने नजदीक आते देख गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार कहा परंतु आतंकवादियों ने गोलीबारी जारी रखी। एक के बाद एक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इसी बीच एक आतंकी जंगल की ओर भाग निकला। पेड़ों की आड़ में छिपे आतंकी को भी सुरक्षाबलों ने जल्द ही ढूंढ निकाला। उसे एक बार फिर आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु उसने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

सुबह 8:30 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने चौथे आतंकी को भी मार गिराया। चारों आतंकियों के ढेर होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया। जब यह सुनिश्चित हो गया कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है, तो अभियान को समाप्त कर दिया।  मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए चारों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखते थे और इनमें से तीन की पहचान आमीर शरीफ उर्फ अबू कासिम, रईस अहमद भट और आकिब अहमद मलिक के तौर पर बताई जा रही है। चौथे आतंकी की पहचान की जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुलिस ने इन अातंकियों की पहचान जाहिर नहीं की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!