Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा वार्ड नंबर-45 गाँधीग्राम में महिला सशक्तिकरण को लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान की ओर कदम बढ़ाते हुए महिलाओं से मुलाकात की और स्वयं सहायता समूह के सम्बन्ध में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सचिन जैन एवं संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने किया।

[box type=”shadow” ][/box]

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल एवं विकास निगम की डायरेक्टर एवम भारतीय जनता पार्टी की महानगर महामंत्री श्रीमती पुष्पा बर्थवाल ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि समूह से जुड़कर आप लोगों को निश्चित रूप से लाभ होगा। इसके जरिए कैसे स्वाबलंबी बनना है, कैसे कार्य करना है, इस ओर भी ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वयं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज महिलायें अगर समूह के रूप में कार्य करेंगी तो हम स्वयं भी आत्मनिर्भर हो सकते हैं और इससे हम लोगों की आर्थिक स्थिति भी सही होगी, साथ ही साथ परिवार में बदलाव भी आयेगा। इससे हमारा परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिन जैन ने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी और कहा कि महिलायें अगर ठान लें तो क्या नहीं कर सकती ? यह सब दृढ़ निश्चय और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया है जो आप इन महिलाओं को आत्मनिर्भर अभियान की ओर जोड़ रहे हैं। उन्होंने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की भी भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा बर्थवाल को कोरोना वारीरिर्स सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

[box type=”shadow” ][/box]

इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, गीता वर्मा, जितेंद्र दंडोना, अमर जैन, अर्चना आनंद, मीनाक्षी धीमान आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!