Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
देश

टाक्टे तूफान से गुजरात में तीन लोगों की मौत, 16500 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली, दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान टाक्टे अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है। इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमा से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इस दौरान गुजरात से 60 किलमीटर पर दीव में लैंडफॉल हुआ, तट से टकराने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

गुजरात में तीन लोगों की मौत, 16500 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मे बताया कि राज्य में चक्रवाती तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तेज हवाओं से लगभग 40,000 पेड़ उखड़ गए हैं और 16,500 झोपड़ियां प्रभावित हुई हैं।

नौसेना ने बार्ज से एक व्यक्ति तो बचाया

भारतीय नौसेना ने बार्ज P305 से एक व्यक्ति को बचाया, जो मुंबई के पास अरब सागर में चक्रवात टाक्टे के कारण में बह गया था।

शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली के अधिकारियों से स्थिति के बारे में बात की और केंद्र से आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।

नौसेना ने चक्रवाती तूफान टाक्टे के कारण समुद्र में फंसे 132 लोगों को बचाया

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों में से 132 को बचा लिया गया है। सोमवार को नौसेना ने इन लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया था, जो रातभर चला। नौसेना के जहाज आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता इस काम में जुटे हैं।

यूपी-हरियाणा और राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत

कल तूफान के कारण महाराष्ट्र में स्थिति काफी बिगड़ गई थी। यहां मंबुई, ठाणे, रायगढ़ और दुर्ग में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से जनजीवन काफी अस्व्यस्त रहा। अत्यंत गंभीर तूफान की श्रेणी में आ चुके टाक्टे के कारण सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त होने के साथ कई जगह पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने से संचार सेवाएं व बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। इस तूफान की वजह से महाराष्ट्र में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दौरान दो नावों के डूब जाने की खबर है। वहीं, दोनों नौकाओं पर सात नाविक सवार थे। इनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन नाविक लापता हैं। नवी मुंबई एवं उल्हासनगर में भी अलग-अलग घटनाओं में दो लोग मारे गए हैं। इसके अलावा दो अलग-अलग घटनाओं में तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले में 1,886 घरों को आंशिक क्षति पहुंचने और छह घर पूरी तरह नष्ट होने की खबर है। रायगढ़, सिंधुदुर्ग एवं ठाणे के अलावा उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भी दो लोगों के मारे जाने की खबर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!