Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने के रेट हुए सस्ते, चांदी में आई चमक , जानें क्या हैं रेट

वायदा बाजार में मंगलवार को सोने के रेट में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 97 रुपये यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 48,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 48,474 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 98 रुपये यानी 0.20 फीसद की टूट के साथ 48,871 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। वहीं, सोमवार को अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट 48,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price Today in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 526 रुपये यानी 0.72 फीसद की तेजी के साथ 73,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 73,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 499 रुपये यानी 0.67 फीसद की बढ़त के साथ 74,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। सोमवार को सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 74,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का रेट (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाला सोने का रेट दो डॉलर यानी 1.11 फीसद की तेजी के साथ 1,869.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 3.64 डॉलर यानी 0.19 फीसद की तेजी के साथ 1,870.54 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in International Market)

COMEX पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.42 डॉलर यानी 1.49 फीसद की तेजी के साथ 28.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.34 डॉलर यानी 1.19 फीसद के उछाल के साथ 28.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!