Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डदेशसामाजिक गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन

  • दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम पैर, हाथ, वील चेयर, बैसाखी, स्टिक, कान की मशीन, चश्मे आदि निःशुल्क उपक्रम वितरित किये।

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज सोमवार, १६ सितम्बर को हर्बल फ़ाउंडेशन, दून संस्कृति एवं अमर उजाला फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगों के सहायतार्थ आयोजित त्रिदिवसीय शिविर के तीसरे दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विधायक हरबंस कपूर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, ब्रिगेडियर(सेवानिवृत्त) किशन गोपाल बहल, जस्टिस राजेश टंडन, घनश्याम अग्रवाल, दिनेश गोयल, विश्वंभरनाथ बजाज आदि अनेक लोगों ने शिविर की संयोजिका रमा गोयल के प्रयासों की सराहना की । समारोह का संचालन संजय कुमार ने किया। दिव्यांगों के सहायतार्थ आयोजित त्रिदिवसीय शिविर में डेढ़ हज़ार से अधिक दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम पैर, हाथ, वील चेयर, बैसाखी, स्टिक, कान की मशीन, चश्मे आदि निःशुल्क उपक्रम वितरित किये।
विदित रहे कि हर्बल फ़ाउंडेशन, दून संस्कृति एवं अमर उजाला फॉउडेशन द्वारा अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवादल के सहयोग से त्रिदिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन गांधी मार्ग स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार, १४ सितम्बर, २०१९ को किया गया था। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश चंद बंसल ने सेवा का महत्व बतलाते हुए कहा यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया जा रहा है जिसके माध्यम से दिव्यांगों की सहायता कर पुण्य कर्म किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में संयोजिका रमा गोयल, विनोद अग्रवाल, श्रीमती रमा जयोत, संजय कुमार, विश्वंभरनाथ बजाज, जितेंद्र डडोना आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!