Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री ने  किया ब्रिगेडियर(से.नि.) किशन गोपाल बहल द्वारा लिखित पुस्तक “ग्लिम्प्सेस फ्रॉम सर्वे ऑफ़ इंडिया – कवरिंग २५० इयर्स”  का विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, १६ सितम्बर। रविवार, १५ सितम्बर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने, मुख्यमंत्री आवास में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर किशन गोपाल बहल द्वारा लिखित पुस्तक “ग्लिम्प्सेस फ्रॉम सर्वे ऑफ़ इंडिया – कवरिंग २५० इयर्स” (Glimpses From Survey of India – covering 250 years) का विमोचन किया। किताब की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस किताब के माध्यम से सर्वे ऑफ़ इंडिया के विकास को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है तथा काफी बेहतरीन फोटोग्राफ्स को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने हिमालय के मानचित्रीकरण (वह भी उस कल में जब तकनीक की कमी थी) के लिए नैन सिंह व किशन सिंह को भी इस अवसर पर याद किया और कहा की किताब में का वर्णन होना सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में किसी तरह के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का आह्वान किया है। सरकार अपने स्तर से प्रयास करती है, लेकिन इसके लिए समाज से भी सहयोग जरूरी है। ब्रिगेडियर केजी बहल ने किताब लिखने के मकसद को बताते हुए कहा कि इसमें ऐसे समय के तथ्यों को दर्शाया गया है जब आज की तरह संचार की सुविधाएँ नहीं थी, दूर दूर तक घने जंगल होते थे, जंगली जानवर, सरीसृप व मच्छर आदि होने के बाद भी अकेले सर्वे ऑफ़ इंडिया ने सर्वेक्षण के कार्य किये। आज यहीं कार्य करने के लिए अन्य विभाग जैसे बॉटेनिकल, जूलॉजिकल, फॉरेस्ट आदि बन चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किताब में यह भी वर्णित व् दर्शाया गया हैं कि पहले किस तरह के बड़े बड़े उपकरण प्रयाग में लाये जाते थे। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने ब्रिगेडियर केजी बहल का उनके इस प्रभावशाली कदम एवं सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं आये अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी, डॉ० एस फारूख, लेखक ब्रिगेडियर केजी बहल, डॉ० एस एस खेरा, डी एस मान, पी एस कक्कड़, राज कंवर, मेजर जनरल के डी सिंह, सुशील त्याग, कर्नल बी एम थापा, कर्नल गंभीर आदि उपस्थित रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!