Breaking News :
>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
खेल-जगत

इस खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन,2 बड़े खिलाड़ियों पर भी मंडराया खतरा

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA की रविवार को वार्षिक आम सभा (AGM) में कई फैसले लिए गए। इसी दौरान भारतीय टीम को एक वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी मनजोत कालरा (Manjot Kalra) को दो साल के लिए बैन करने का फैसला भी लिया गया। इसी के साथ-साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 2 खिलाड़ियों पर अभी भी तलवार लटकी हुई है।

साल 2018 में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले मनजोत कालरा को उम्र की धोखाधड़ी के चलते दो साल के लिए एज ग्रुट टूर्नामेंट्स से बाहर कर दिया है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में शतक जड़कर भारतीय टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले और मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले मनजोत कालरा को DDCA ने उम्र धोखाधड़ी का दोषी पाया है। इसी कारण से डीडीसीए के लोकपाल ने उन्हें दो साल के क्रिकेट से बैन कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के लोकपाल ने दो और खिलाड़ियों पर खतरा होने की बात कही है। इनमें केकेआर के बल्लेबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) और नीतीश राणा हैं। हालांकि, इन दो खिलाड़ियों की उम्र धोखाधड़ी का मामला डीडीसीए ने बीसीसीआइ को भेज दिया है। बता दें कि इसी साल जून में दिल्ली पुलिस की एक विशेष जांच यूनिट ने मनजोत कालरा के माता-पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

मनजोत कालरा के माता-पिता पर आरोप था कि उन्होंने अपने बेटे मनजोत कालरा को जूनियर क्रिकेट खिलाने के लिए उसकी जन्मतिथि 1999 बताई थी, जबकि उनकी असली जन्म‌तिथि 15 जनवरी 1998 है ना कि 15 जनवरी 1999। उस दौरान मनजोत कालरा नाबालिग की श्रेणी में थे तो इसलिए उनके माता-पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी।

उधर, 21 साल के शिवम मावी भी उम्र के धोखाधड़ी के चलते बैन हो सकते हैं। वहीं, नीतीश राणा को अपनी जन्मतिथि से जुड़े असली पेपर जमा करने के लिए कहा गया है। अगर नीतीश राणा द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई जाती है तो नीतीश राणा पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!