Breaking News :
>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन,फूंका पुतला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकारी को हिटलरशाही करार दिया।

प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में काग्रेसियों ने एस्ले हॉल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान व संवैधानिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है। वहीं, जिस प्रकार से भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं से अभद्रता की जा रही है वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही चरित्र को उजागर करता है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल इसे सहन नहीं करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उप्र सरकार के इशारे पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई घोर निंदनीय है। सत्ता प्राप्त करने के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। भाजपा सत्ता के नशे में इतना चूर हो गई है कि उसे महिलाओं के अपमान में भी कोई गुरेज नहीं है।

पुतला दहन करने वालों में पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, याकूब सिद्धिकी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, प्रभुलाल बहुगुणा, भुवन कापड़ी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, कमरखान ताबी, कुलदीप चौधरी, महानगर प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!