Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
मनोरंजन

सोनू सूद के इस नेक काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही, कोई कविता लिख रहा, तो केाई उन्हें भगवान का दर्जा दे रहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2020, मंगलवार। कोरोना वायरस का कहर तेजी से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। लाख कोशिश के बाद भी कोविड 19 के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार लगातार लॉकडाउन बढ़ा रही है। फिलहाल लॉकडाउन को अभी 31 मई तक लागू किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत में अगर कोई आया है तो वो है प्रवासी मजदूर।

प्रवासी मजदूरों के सरकार तो प्रयास कर ही रही है लेकिन इस संकट की घड़ी में उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। अबतक सोनू सूद हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा चुके हैं। हर तरफ सोनू सूद के काम की सराहना हो रही है। वहीं अब बिहार में उनकी मूर्ति बनाने तक की बात सामने आई है।

सोनू सूद की दरियादिल को लेकर हर कोई उनकी तारीफ रहा है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई उनके लिए कविता लिख रहा है, तो केाई उन्हें भगवाना का दर्जा दे रहा है। वहीं अब हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद की नेकदिली से खुश होकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया की बिहार के सिवान जिले में उनकी मूर्ति बनवाने की लोग तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल, एक शख्स ने ट्वीट करते हुए सोनू सूद को टैग करते हुए  लिखा, ‘बिहार का जिला सिवान जहां लोग आपकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में हैं। सलाम सर बहुत-बहुत प्यार आपको।’ शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।’ सोनू सूद के इस ट्वीट पर लगातार यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!