Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राज ठाकरे ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी को जवाब देते हुए कहा- यूपी से यहाँ आने वाले श्रमिकों को महाराष्ट्र सरकार से और यहाँ की पुलिस से लेनी पड़ेगी अनुमति

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2020, मंगलवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को नहीं रुचा, जिसमें योगी ने कहा है कि अन्य राज्य अब यूपी सरकार की अनुमति के बाद ही वहां के श्रमिकों को वापस बुला सकेंगे। राज ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि यदि ऐसा है तो उत्तर प्रदेश से यहां आनेवाले श्रमिकों को भी हमसे, महाराष्ट्र सरकार से और यहां की पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी।

यूपी श्रमिकों का थाने में हो रजिस्‍ट्रेशन 

राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को योगी आदित्यनाथ के इस बयान का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। भविष्य में जब भी प्रवासी महाराष्ट्र में प्रवेश करें, तो उनका रजिस्ट्रेशन पुलिस थाने में किया जाना चाहिए। इसमें उनकी पहचान, उनका पूरा विवरण लिया जाना चाहिए। ये सारी चीजें मिलने के बाद ही उन्हें महाराष्ट्र में प्रवेश मिलना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को इन नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

श्रमिकों को हो सिर्फ गृह राज्‍य में मतदान का अधिकार 

अपने अगले ट्वीट में राज ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को मतदान का अधिकार सिर्फ गृह राज्य में होना चाहिए। कानूनन एक मतदाता एक ही जगह मतदान का अधिकार रख सकता है। इस तथ्य की जानकारी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी होनी चाहिए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के लिए माइग्रेशन कमीशन बनाने की घोषणा करते हुए कहा था कि कुछ राज्यों ने उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की। इसी वजह से उन्हें वहां से पलायन करना पड़ा है।

कांग्रेस ने बोला योगी पर हमला 

योगी और राज ठाकरे के विवाद में कूदते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी जहां एक ओर प्रवासी श्रमिकों का पक्ष लिया है, वहीं योगी पर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक देश के नागरिक हैं। उन्हें देश में कहीं भी काम करने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए सावंत ने उन्हें अक्षम और हृदयहीन मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ के पास उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए दूरदृष्टि नहीं है, जिससे वहां के लोगों को पलायन करने की जरूरत ही न पड़े।

इस प्रकार की चर्चाएं होनी ही नहीं चाहिए

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं प्रमुख उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह के अनुसार कोरोना संकट के दौरान इस प्रकार की चर्चाएं होनी ही नहीं चाहिए। किसी राज्य में काम करने के लिए जाने पर रोकटोक भारतीय संविधान में नहीं है। इस समय तो सभी को मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और श्रमिकों के हित में सोचना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!