Breaking News :
>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंमनोरंजन

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की लाइफ पर बनी फिल्म, “मैं मुलायम सिंह यादव” : 29 जनवरी को होगी रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार। यूपी के कद्दावर नेता, पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ को 29 जनवरी को रिलीज किया जा सकता है। साथ ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लाने की तैयारी की जारी है।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक सहित ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ की पूरी टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंची और फिल्म निर्माता मीना सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म को इस साल जनवरी में रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि यूपी में साल 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है और ऐसे में फिल्म को रिलीज करने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

फिल्म निर्माता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल ही में कोलकाता में आयोजित हुए लिफ्ट इंडिया अवॉर्ड में फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ को कई अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म को बेस्ट बायोपिक सहित कुल आठ अवॉर्ड मिले हैं। जल्दी ही मुलायम सिंह यादव के लखनऊ स्थित आवास पर फिल्म को दिखाया जाएगा। जिससे फिल्म को मुलायम सिंह यादव देख सकें। साथ ही सपा के कार्यकर्ताओं के लिए भी फिल्म के विशेष शो का भी आयोजन किया जाएगा।

फिल्म में मुलायम सिंह यादव का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमित सेठी ने बताया कि मुलायम सिंह का किरदार काफी चैलेंजिंग किरदार था। क्योंकि उनकी छवि हाव-भाव बोलने, चलने के स्टाइल में खुद को फिट करना काफी मुश्किल काम था। इस किरदार के लिए मुझे कई किताबें पढ़नी पड़ी और कई वीडियो भी देखनी पड़ी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म में मुलायम सिंह के अलावा उनके भाई शिवपाल यादव के किरदार को भी दमदार तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में शिवपाल यादव का किरदार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने निभाया है।

वहीं समाजवाद के जनक डॉ0 राम मनोहर लोहिया का किरदार प्रकाश बलबेटो और किसान नेता व पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का रोल गोविंद नामदेव ने निभाया है। इस फिल्म को एमएस फिल्म्स ऐंड प्रॉडक्शन ने बनाया है और इस फिल्म का निर्देशन सुवेंदु घोष ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!