Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेमनगर में नवनिर्मित अटल बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन के उद्घाटन के दौरान प्रेमनगर में एक मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। हालांकि, स्टेडियम में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी, यह अभी तय नहीं है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमनगर स्थित दशहरा मैदान के पास विधायक निधि से 63.39 लाख की लागत से अटल बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन का निर्माण किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैंट विधायक हरबंश कपूर ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसमें एक बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। इस हॉल का रखरखाव गढ़ी कैंट बोर्ड करेगा। विधायक हरबंस कपूर ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री से चार करोड़ की लागत से प्रेमनगर में एक मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और छावनी परिषद देहरादून की सीईओ तनु जैन की टीम का एक अन्य टीम के बीच मैत्री मैच हुआ। इस दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, भाजयुमो के पूर्व महामंत्री राजेश रावत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तमाम बचाव के बाद वह खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए थे, लेकिन प्रदेश की जनता की प्रार्थना ने दवाओं से ज्यादा असर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य की कामनाएं करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना लगभग तैयार है। इसमें हरिद्वार से देहरादून, नेपाली फार्म से ऋषिकेश आदि रूट को फाइनल किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेमनगर, सुद्धोवाला, भाऊवाला, सेलाकुई क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। यहां के व्यक्तियों को ग्रेविटी वाटर मिलेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार विज्ञान कॉलेज के लिए जगह ढूंढ रही है। जल्द ही देहरादून में विज्ञान कॉलेज बनाया जाएगा। जहां बाहर के वैज्ञानिक उत्तराखंड के युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। कहा कि प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं पर काम कर रही है। जल्द ही देहरादून व हल्द्वानी में जच्चा-बच्चा के लिए अस्पताल बनकर तैयार होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सहसपुर से आशारोड़ी के बीच बाईपास  निकालने पर विचार किया जा रहा है, जिससे टूरिस्ट आशारोड़ी से राजावाला होते हुए मसूरी पहुंचे। कहा कि मसूरी में एक टनल का निमार्ण कराया जाएगा, जिससे यमुना घाटी जाने वाले लोग सीधा यमुना घाटी तक पहुंचे।

 

सम्बंधित खबर पढ़ें, यहाँ क्लिक कीजिए : https://akashgyanvatika.com/cm-trivendra-singh-rawat-inaugurated-multipurpose-sports-building-at-premnagar-dehradun/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!