Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित

देहरादून :  आज शिक्षक दिवस के मौके पर उत्‍तराखंड के दो शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। आज दिल्‍ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के 46 शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगी।

उत्‍तराखंड से सम्‍म‍ानित होने वाले शिक्षकों में प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी का नाम शामिल है। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल पांच सितंबर को विज्ञान भवन में एक समारोह आयोजित करता रहा है।

शैलेश मटियानी पुरस्कार

वहीं आज देहरादून में प्रदेश के चुनिंदा शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। यहा कार्यक्रम हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए 18 शिक्षकों को वर्ष 2021 के लिए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार वर्ष 2021 दिया जाएगा। चयनित शिक्षकों में प्रारंभिक के 13, माध्यमिक के चार और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का एक शिक्षक शामिल हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारत रत्न डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने शिक्षक दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामना भी दी।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शिक्षक दिवस पर शुभकामना

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई व शुभकामना दी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि डा राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, गहन चिंतक, कुशल वक्ता व विचारक थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस सभी को शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परंपरा को और अधिक मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता है, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!