Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
देश

घायलों का हाल जानने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे सिविल अस्‍पताल

लखनऊ, लखनऊ में सोमवार की सुबह हजरतगंज स्थित हाेेेेटल लेवाना में भीषण आग लग गई। अभी तक सिविल अस्‍पताल में दस लोग भर्ती कराए गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का हाल जानने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक सिविल अस्‍पताल पहुंच गए हैं। उन्‍होंने चिकित्‍सकों को मरीजों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया है।

सोमवार को होटल लेवाना में आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आने के कारण दो की मौत हो गई है, जबकि 18 घायलों में सात गंभीर भी हैं। इनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के 12-14 वाहआग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हैं। मौके पर दस एम्‍बुलेंस भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।

होटल लेवाना में भीषण आग लगने के कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। होटल के सुइट में आग लगने के बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया। थर्ड तथा सेकेंड फ्लोर को चपेट में लेने के बाद आग बढऩे लगी। वहां पर धुंआ भरने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगे। सीएमओ ने जिन दो लोगों के मरने की पुष्टि की है, उसमें एक महिला तथा एक पुरुष हैं। इनके दम घुटने से मौत हुई है।

सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला : पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला। जिसमें काफी लोग झुलस गए हैं। आग से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को आग से बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के चंद्रेश कुमार भी जख्मी हो गए। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराई गईं दिल्ली से आई मोना ने बताया कि हम जब सुबह उठे तो कमरे में धुआं भरा था, किसी तरह से बाहर निकले तो फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी से होटल से बाहर निकाला। आपातकालीन गेट तत्काल नहीं खुला जिसके कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि संभावना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो। होटल के पहले तल पर बैंक्वेट है। जहां ज्यादा लोग थे। यहां पर 35-40 लोग रहे होंगे, जिनको सिविल अस्पताल भेजा गया है। होटल के सामने के वहां पर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और 15 दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। यहां पर राहत कार्य में लगे फायर कर्मियों का कहना है आग कंट्रोल है लेकिन अभी बुझी नहीं है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। पहले तीसरी मंजिल की आग बुझाई गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि घायलों के के लिए 13 एम्बुलेंस लगा दी गई हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती नौ लोग गंभीर है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरपी सिंह ने बताया कि यहां पर लाए गए दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसमें एक महिला व पुरुष हैं।

रक्षा मंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाये। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!