Breaking News :
>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्मी परदे पर फिर साथ दिखेंगी बॉलीवुड के सितारों की यह जोड़ी, जानने की लिए पढ़ें

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2020, शुक्रवार। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें हर कोई फिल्मी पर्दे पर एक साथ देखना चाहता है और इस जोड़ी में सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। आज भी फिल्म प्रेमी सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। कई सालों से दोनों ने साथ में फिल्म तो नहीं की है, लेकिन ऐसा कई बार हुआ है, जब दोनों एक दूसरे की फिल्म में कैमियो करते नज़र आए हैं। अब ऐसा ही मौका एक बार आने वाला है, जब आप दोनों सुपरस्टार्स को एक फिल्म में देख पाएंगे।

अभी शाहरुख खान तो खुद लंबे समय से फिल्म पर्दे से दूर हैं और उन्होंने 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद से कोई भी फिल्म नहीं की है। हालांकि, फिल्मी गलियारों से खबरें आती रहती हैं कि शाहरुख खान ने दो प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नज़र आने वाले हैं और इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं, इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि इस फिल्म में सलमान खान भी शाहरुख खान के साथ दिखाई देने वाले हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म पठान में नज़र आने वाले हैं। सलमान खान, शाहरुख खान की इस फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के भी नज़र आने की खबरें हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान खान, शाहरुख खान की किसी फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले सलमान खान, शाहरुख की ‘कुछ कुछ होता है’, ‘ओम शांति ओम’ में नज़र आए थे जबकि सलमान खान की फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा और ट्यूबलाइट में शाहरुख खान ने अपनी झलक दिखाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!