Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

शुक्रवार सुबह आई सोने-चाँदी की कीमतों में गिरावट, जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2020, शुक्रवार। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर 327 रुपये की गिरावट के साथ 51,728 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 295 रुपये की गिरावट के साथ 51,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चाँदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर दिसंबर वायदा की चाँदी की कीमत 158 रुपये की गिरावट के साथ 64,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा मार्च, 2021 की चांदी का वायदा भाव इस समय 105 रुपये की गिरावट के साथ 65850 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में सोना-चाँदी के भाव 

  • वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.31 फीसद या 6 डॉलर की गिरावट के साथ 1,940.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.48 फीसद या 9.34 डॉलर की गिरावट के साथ 1,940.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
  • वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चाँदी की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चाँदी की दिसंबर वायदा कीमत 0.25 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 25.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इस समय चाँदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.95 फीसद या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 25.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!