Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
खेल-जगत

T-20 मैच – टीम में रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को दिया जा सकता है मौका

आकाश ज्ञान वाटिका। ६ दिसम्बर, २०१९ (शुक्रवार)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ वक्त से भारत में ही है और इस सीरीज से पहले वो अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में क्रिकेट सीरीज खेल चुकी है और यहां के वातावरण से पूरी तरह से परिचित हो चुकी है। वहीं भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए क्रिकेट सीरीज में मिली जीत के बाद अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने वाली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी 20 सीरीज के लिए टीम में कुछ बदलाव किए गए थे, लेकिन पहले मुकाबले के लिए अंतिम ग्यारह में किसे मौका मिलता है ये देखने वाली बात होगी। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवने पहले ही इंजरी की वजह से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब ऐसा माना जा रहा है कि उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ ओपन करने के लिए केएल राहुल उतर सकते हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज में रन नहीं बना पाए थे, लेकिन वहीं राहुल ने सैयद मुश्ताक अली टी 20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करके अपनी फॉर्म हासिल कर ली थी।

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने टी 20 सीरीज नहीं खेली थी और उनकी अब टीम में वापसी हुई है। वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कोहली के बाद चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर और फिर रिषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। हाल ही में श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए घेरलू टी 20 टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि रिषभ पंत पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।

टीम में स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को मौका दिया जा सकता है। पिछली सीरीज में भी सुंदर ने नई गेंद से साथ पॉवरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनसे फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम के पास इस वक्त बेहतरीन तेज गेंदबाजों की कोई कमी नहीं है और इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में दीपक चाहर जरूर शामिल होंगे। वहीं अंतिम ग्यारह में मो. शमी और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है जिनकी टीम में वापसी हुई है। चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के लिए संभावित भारतीय टीम:  रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मो. शमी, युजवेंद्र चहल।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!