Breaking News :
>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘कमांडो 3’ की शानदार कमाई पहले हफ़्ते में,जानिए पूरी कमाई

आकाश ज्ञान वाटिका। ६ दिसम्बर, २०१९ (शुक्रवार)। बॉलीवुड में अपने एक्शन से विद्युत जाम्वाल ने अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। विद्युत जाम्वाल अगर किसी फ़िल्म में होते हैं तो दमदार और हैरतअंगेज़ एक्शन की उम्मीद दर्शकों को होती है और विद्युत हर बार उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं। शायद यही वजह है कि विद्युत ने अपनी एक अलग समर्पित फैन फॉलोइंग विकसित कर ली है। यही वजह है कि कमांडो 3 ने सात दिनों में ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है।

29 नवंबर को रिलीज़ हुई कमांडो 3 ने गुरुवार को एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया। ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि गुरुवार को फ़िल्म ने 2 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं, जिसके साथ फ़िल्म का 7 दिनों का कलेक्शन लगभग 30 करोड़ हो गया है। पहले हफ़्ते में कमांडो 3 के कलेक्शंस गिरे, मगर उनमें एक समानता देखी गयी। पिछले शुक्रवार को फ़िल्म ने 4.74 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 5.64 करोड़ और रविवार को 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

वर्किंग वीक में सोमवार को कमांडो 3 ने 3.42 करोड़, मंगलवार को 3.02 करोड़ और बुधवार को 2.42 करोड़ जमा किये थे। हालांकि इस हफ़्ते में कमांडो 3 के लिए रास्ता थोड़ा मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि दो नई फ़िल्में पति पत्नी और वो और पानीपत रिलीज़ हो चुकी हैं। इन दोनों की रिलीज़ की वजह से कमांडो 3 की स्क्रींस की संख्या भी कम हो गयी है, जिसका असर कलेक्शंस पर पड़ेगा।

कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 3.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 13.85 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।

कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह विद्युत का बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी था। हालांकि इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी। विद्युत ने एक बेहतरीन एक्शन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज कायम की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!