Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
स्वास्थ

रोजाना ब्रेकफास्ट करने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, भूल से भी न करें नजरअंदाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। अगर आप किसी भी वजह से ब्रेकफास्ट को नजरअंदाज कर देते हैं तो यह सबसे बड़ी गलती है। ब्रेकफास्ट पूरे दिन का सबसे जरूरी आहार होता है, जो शरीर को पूरे दिन के लिए तैयार कर सकता है।जागने के 2 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही ग्लूकोज और पोषक तत्वों के स्तर की भरपाई होती है।इसी तरह इससे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।

हृदय की सुरक्षा के लिए है लाभदायक
एक हालिया अध्ययन के अनुसार, जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, उनमें हृदय रोग होने की संभावना ब्रेकफास्ट करने वाले लोगों की तुलना में अधिक होती है।यही नहीं, शोध में यह भी पाया गया कि ब्रेकफास्ट न करने वाले लोगों को मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।हालांकि, जिन लोगों ने रोजाना ब्रेकफास्ट किया, उनके हृदय स्वास्थ्य में सुधार होने समेत कई स्वास्थ्य लाभ देखने को मिले।

वजन होगा कम
कई लोग सोचते हैं कि ब्रेकफास्ट न करने से वजन तेजी से कम होगा, जबकि ऐसा करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।इसका मतलब है कि ब्रेकफास्ट छोडऩे से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है।ब्रेकफास्ट करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और आपको पूरे दिन अपनी भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं।

ऊर्जा प्रदान करने में है कारगर
एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग ब्रेकफास्ट करते हैं, वे ब्रेकफास्ट न करने वालों की तुलना में शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होते हैं।इसका कारण है कि ब्रेकफास्ट अधिक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने में मदद करता है।जिन लोगों ने ब्रेकफास्ट किया, उन्होंने दिनभर में उन लोगों की तुलना में अधिक कैलोरी ग्रहण की, जिन्होंने ब्रेकफास्ट नहीं किया, लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ा क्योंकि वे अधिक सक्रिय थे।

मधुमेह का खतरा हो सकता है कम
रोजाना ब्रेकफास्ट करने से आपको ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव से बचने में भी मदद मिल सकती है, जो मधुमेह का सबसे मुख्य कारण हो सकता है।कई अध्ययनों से पता चला कि 65 वर्ष से कम उम्र के जो लोग हर हफ्ते कुछ दिनों के लिए भी ब्रेकफास्ट नहीं करते, उनमें नियमित रूप से ब्रेकफास्ट करने वालों की तुलना में मधुमेह होने की संभावना 28 प्रतिशत अधिक रहती है।

याददाश्त के लिए भी अच्छा है ब्रेकफास्ट
एक शोध के मुताबिक, रोजाना ब्रेकफास्ट करने से याददाश्त, एकाग्रता, रचनात्मकता, सीखने और बोलने की प्रतिभा में भी सुधार हो सकता है।इटली में मिलान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जब इसी विषय पर अध्ययनों का विश्लेषण किया तो उनमें भी सामने आया कि रोजाना ब्रेकफास्ट करने से मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।हालांकि, ब्रेकफास्ट में मीठी चीजों के सेवन से परहेज करें और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पादर्थ खाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!