Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में थमा वर्षा का दौर, चटख धूप खिलने से तापमान में हुआ इजाफा  

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने के बाद लगभग एक सप्ताह से वर्षा का क्रम थमा हुआ है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बीते चार दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। अगले पांच दिन देहरादून समेत गढ़वाल के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। जबकि, कुमाऊं में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं बात करें बीते गुरुवार की तो अगस्त माह के आखिरी दिन दून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। पिछले करीब एक सप्ताह से ही दून में मौसम शुष्क है, जिससे तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अगस्त के अंतिम दिन दून का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

अगले कुछ दिन पारा सामान्य से अधिक रह सकता है। इस बीच अगस्त में मानसून कमजोर पड़ने के कारण पूरे माह सामान्य से आठ प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। जिसमें शुरुआती तीन सप्ताह कई जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई और अंतिम सप्ताह में प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से आधी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिन ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के आसार नहीं हैं। गढ़वाल के सभी जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। जबकि, कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!