Breaking News :
>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

मानसून पूरी तरह सक्रिय : उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद लगभग सभी राज्‍यों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगस्‍त-सितंबर में भी बारिश के बेहतर रहने की ही उम्‍मीद है। मौसम विभाग के अगले कुछ दिनों के अनुमान की यदि बात करें तो उत्‍तर भारत के अधिकतर राज्‍यों में तेज बारिश हो सकती है।    

मौसम विभाग के मुताबिक आज (4 अगस्‍त 2021) पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। बिहार झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसी तरह से महाराष्‍ट्र में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है।

  • 5 अगस्‍त के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्‍थान और उत्‍तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में लगातार तेज हवाएं चलने की उम्‍मीद है। पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है जबकि झारखंड में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। महाराष्‍ट्र में भी तेज बारिश की संभावना है।
  • 6 अगस्‍त में उत्‍तराखंड, यूपी, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, पूर्वी राजस्‍थान, झारखंड, ओडिशा, असम मेघालय और अन्‍य पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में तेज बारिश की संभावना है।
  • 7 अगस्‍त के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, यूपीए पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, पूर्वी राजस्‍थान, सिक्किम और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में तेज बारिश हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!