Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कत : डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में एनएचए अधिकारियों के साथ की बैठक

26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में चलेगा व्यापक अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 सितंबर 2023, देहरादून। सूबे में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा। इसके लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड को तकनीकी टीम के साथ देहरादून भेज दिया है। इस टीम ने प्रदेशभर के सभी सर्वाजनिक सुविधा केन्द्रों (सीएससी) की मैपिंग कर एनएचए पोर्टल पर आ रही लॉगिन समस्या को दूर कर लिया है। प्रदेश में अब आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई भी समस्या सामने नहीं आयेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड करके अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आभा आइर्ड बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसके लिये सभी शिक्षण संस्थानों को भी पांच वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलकात कर प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों से भी अवगत कराया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री फौरन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी अड़चनों दूर करने को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसमें तकनीकी समस्याओं एवं अन्य विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनएचए के अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कताओं को दूर करने के लिये तत्काल अपनी टीम देहरादून रवाना किया। जिसमें एनएचए के स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड हृदयानंद पुस्ती तथा तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हैं। एनएचए टीम ने शनिवार को ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के कार्यालय पहुंकर यहां के कार्मिकों के साथ मिलकर प्रदेशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) की मैपिंग कर आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिककतों को दूर कर दिया है। अब राज्य के साभी सीएससी में बिना किसी दिक्कत के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गये हैं।

प्रत्येक जनपद को दिया 10 हजार आभा आईडी व 5 हजार आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने राजस्थान प्रवास के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में व्यापक अभियान चला कर आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के निर्देश दिये हैं। इसके लिये उन्होंने सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रत्येक जनपद को प्रति दिन 10 हजार आभा आईडी व 05 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है। डॉ. रावत ने कहा कि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ को प्रत्येक दिन की रिपोर्ट से स्वास्थ्य महानिदेशलय व शासन को अवगत भी कराना होगा। जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिसकी शासन स्तर पर भी मॉनिटिरिंग की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!