Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
फिल्म-जगतमनोरंजन

संजय दत्त और टाइगर की नई फिल्म का ऐलान, मास्टर ब्लास्टर में लगायेंगे एक्शन के साथ कॉमेडी का तडका

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 सितंबर 2023, मुंबई। सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आने वाले दिनों में कई शानदर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के बीच आने वाली हैं।अब एक और नई फिल्म मास्टर ब्लास्टर का ऐलान हो गया है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी और इससे भी खास बात यह है कि इसमें संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ नजर आयेंगे। आइए जानते हैं इससे जुड़ी और क्या जानकारी मिली है।

जाने-माने फिल्म समीक्षक और फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स (ट्विटर) पर यह जानकारी दी।उन्होंने ट्वीट किया, इस खबर की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है कि संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, वेलकम और आवारा पागल दीवाना के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म मास्टर ब्लास्टर के लिए साथ आ रहे हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है।

तरण ने अपने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि मास्टर ब्लास्टर के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग हांगकांग, मकाऊ और मेनलैंडचीन में होगी।सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब किसी फिल्म में कुछ नए तकनीकी प्रयोग दर्शकों के बीच आयेंगे। संजय और टाइगर दोनों एक प्रसिद्ध शाओलिन मास्टर की देख-रेख में अपने किरदार की तैयारी के लिए एडवांस मार्शल आर्ट का कड़ा प्रशिक्षण लेने वाले हैं।फिल्म के निर्देशक और हीरोइन की घोषणा जल्द की जाएगी।

बता दें कि संजय और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। खलनायक में जैकी पुलिसवाले तो संजय विलेन बने थे। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी।महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म कारतूस में भी दोनों साथ थे।2007 में आई फिल्म एकलव्य: द रॉयल गार्ड आखिरी फिल्म थी, जिसमें दोनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।संजय और जैकी जल्द ही एक बार फिर फिल्म बाप में नजर आएंगे।

टाइगर फिल्म गणपत : पार्ट 1 में नजर आयेंगे। बागी 4 और रैम्बो उनके खाते से जुड़ी हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आने वाले हैं।उधर संजू बाबा सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली पंजाबी फिल्म शेरां दी कौम पंजाबी में नजर आएंगे। थलापति विजय की फिल्म लियो में भी वह एक खास भूमिका में हैं। डबल आईस्मार्ट द गुड महाराजा और घुड़चढ़ी भी उनकी आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!