Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रिन्ट, इलैक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर चल रही राजनैतिक गतिविधियों की होगी माॅनिटिरिंग, डीएओ/डीएम डॉ० आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश

विकास भवन परिसर में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कक्ष का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने आज विधासभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए विकास भवन परिसर में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कक्ष का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष को 24×7 प्रभावी रखने तथा निर्वाचन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए प्रिन्ट, इलैक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर चल रही राजनैतिक गतिविधियों की माॅनिटिरिंग करने तथा रिपोर्ट का समयबद्ध प्रभावी आदान-प्रदान करने के निर्देश सहायक नोडल बद्री चन्द्र एवं उपस्थित सम्बन्धित कार्मिकों को दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कोषागार में स्थापित व्यय अनुविक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेन्टर एवं आपदा कन्ट्रोलरूम में स्थापित निर्वाचन कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान व्यय अनुविक्षण नियंत्रण कक्ष काल सेन्टर को राजनैनिक दलों एवं उम्मीदवारों के खर्चे पर निगरानी एवं शिकायत पर सम्बन्धित टीम को समय सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने निर्वाचन कन्ट्रोलरूम एवं डिस्ट्रिक्ट कान्ट्रेक्ट सेन्टर (डीसीसी) का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन कन्ट्रोलरूम के निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोलरूम पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं/ शिकायतों सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाही के साथ ही सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मीडिया प्रमाण अनुश्रवण कक्ष, व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काॅल सेन्टर, निर्वाचन कन्ट्रोलरूम, डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेन्टर में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन के साथ मास्क की अनिवार्यता का पालन करवाने के निर्देश देते हुए निर्वाचन कार्यों के दौरान

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सफल सम्पादन एवं विभिन्न सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु, जन सामान्य से प्राप्त सुझावों/शिकायतों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं राजनैनितक दलों के निर्वाचन व्यय लेखों की निगरानी हेतु निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में निर्वाचन से संबंधित 24×7 सूचना, शिकायत निवारण-अनुश्रवण हेतु कट्रोल रूम के लिए दूरभाष नम्बर 0135-2626066 स्थापित है। निवार्चन से जुड़ी सामान्य शिकायत के लिए डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेन्टर (डीसीसी) टोल फ्री नंबर 0135-1950, व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काॅल सेन्टर देहरादून 0135-2724757 तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कक्ष 0135-2710555 स्थापित है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, नगर मजिस्ट्रे कुश्म चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रे आकांशा सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय, उप कोषाधिकारी राजीव गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!