Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया प्रचार अभियान के लिए भाजपा नारा “किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा ने बुधवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी। हरिद्वार रोड स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार अभियान के लिए ‘किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा’ नारा लांच किया। धामी के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत ने यह नारा लिखे विभिन्न पोस्टर भी जारी किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और नवोदित राज्य की तरक्की के लिए आर्थिक पैकेज दिया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य को विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने डबल इंजन के बूते राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पिछले पांच वर्षों में राज्य के चहुंमुखी विकास को कदम बढ़ाए गए। सभी विभागों को 10 वर्ष का खाका खींचने को कहा गया है। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में हमारा लक्ष्य वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का है। सभी मिलकर इसके लिए काम करेंगे।

एकजुटता का भी दिया संदेश : वर्तमान मुख्यमंत्री के अलावा तीन पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे एक साथ

चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत पर भाजपा ने एकजुटता का संदेश भी दिया। दरअसल, वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी, तब कमान त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी गई थी। चार साल का कार्यकाल पूरा करने से नौ दिन पहले गत वर्ष मार्च में हुए नेतृत्व परिवर्तन में त्रिवेंद्र के स्थान पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया। जुलाई में फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ और तीरथ की जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई।

कोटद्वार मेडिकल कालेज : दबाव जैसी कोई बात नहीं

कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से बनाए गए दबाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि के सामने अपने क्षेत्र के विकास का दबाव होता है। ऐसे में कभी कोई निर्णय होता है तो इसमें दबाव जैसी कोई बात नहीं है।

सूर्यधार झील परियोजना के निर्माण में अनियमिततार की जानकारी संज्ञान में नहीं

सूर्यधार झील परियोजना के निर्माण में अनियमितता पर कार्रवाई के लिए विभागीय मंत्री सतपाल महाराज की ओर से चार जनवरी को दिए गए निर्देशों के बारे में पूछने पर उन्होंने ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे भी आचार संहिता लगने के बाद सभी के अधिकार सीज हो जाते हैं।

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का निर्णय सभी से चर्चा के बाद लिया

एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बेहतरी के लिए ही चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का निर्णय लिया गया था। अब इसे सभी से चर्चा के बाद वापस लिया गया।

तीन-तीन मुख्यमंत्री का मुद्दा : जिनके घर शीशे के होते हैं……….

विपक्ष की ओर से तीन-तीन मुख्यमंत्री का मुद्दा उछालने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने कहा कि पांच साल में मुख्यमंत्री जरूर बदले, लेकिन सरकार तो भाजपा की ही थी।

निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का गाइडलाइन का होगा पालन

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव भी जरूरी है और कोराना संक्रमण की रोकथाम भी। विषम परिस्थिति हो रहे चुनाव में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!