Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

42 कैदियों में कोरोना संक्रमण की बात सामने आने से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, हरिद्वार। जिला कारागार के 42 कैदियों में कोरोना संक्रमण को लेकर जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने आ गए हैं।

कैदियों में संक्रमण के काई लक्षण नहीं

जेल प्रशासन का दावा है कि जेल में हेपेटाइटिस बी का शिविर लगाकर बिना बताए कैदियों की कोरोना जांच की गई। इस पर जेल प्रशासन ने आपत्ति जताई है। साथ ही दावा किया है कि जिन कैदियों को कोरोना संक्रमित बताया गया है, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।

42 कैदियों में संक्रमण की बात से जेल प्रशासन में हड़कंप

जिला कारागार रोशनाबाद के 42 कैदियों में कोरोना संक्रमण की बात सामने आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने जेल प्रशासन के साथ-साथ अपने आंकड़ों में भी कैदियों के संक्रमित होने का जिक्र किया है। वहीं, जेल प्रशासन ने इससे अनभिज्ञता जताते हुए ठीक उलट दावा किया है।

हेपेटाइटिस जांच के लिए लिए थे खून के नमूने

मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आपत्ति भी जताई गई है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जेल में हेपेटाइटिस बी का शिविर लगाया था। जिसमें हेपेटाइटिस की जांच के लिए कैदियों के खून के नमूने लिए गए थे। बाद में 42 कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई

आईसीएमआर की गाइड लाइन का उल्लंघन

मनोज आर्य का कहना है कि इनमें किसी भी कैदी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं है। यह आईसीएमआर की गाइड लाइन का उल्लंघन है। कोरोना जांच केवल उन्हीं व्यक्ति की हो सकती है, जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर इस पर आपत्ति जताई गई है।

उन्होंने बताया कि जिन कैदियों के कोरोना संक्रमण का दावा किया गया है, यदि उनमें आज कल में कोरोना के कोई लक्षण नजर आते हैं तो नियमानुसार उपचार कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!