Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
देश

इस ख़तरनाक इलाक़े में शान से फहरेगा 30 फीट ऊँचा तिरंगा, ग्रामीण भी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, औरंगाबाद। आजादी के बाद पहली बार मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल के पचरूखिया पहाड़ पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। यह तब संभव हुआ जब यहां कोबरा का कैंप स्थापित हुआ है। लंगुराही और पचरूखिया के जंगल से नक्सली पलायन किए हैं। कभी यह जंगल नक्सलियों का शरण स्थली माना जाता था। पिछले एक वर्ष से इस जंगल और पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के बाद नक्सली यहां से पलायन कर गए हैं। जहां नक्सलियों का जमावड़ा होता था वहां आज सुरक्षाबल सर्च आपरेशन चला रहे हैं।

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर काला झंडा फहराते थे नक्सली

नक्सली हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अपने इलाके में काला झंडा फहराते रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व का बहिष्कार करते रहे हैं। पर आज नक्सलियों के ठिकाने से सुरक्षाबल लगातार हथियार, आइईडी बम के अलावा उनके खाने पीने का सामान से लेकर अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद कर रहे हैं। कई बंकरों को ध्वस्त कर जंगल को नक्सलमुक्त करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

सीआरपीएफ और कोबरा का कैंप से हुआ संभव

लंगुराही पहाड़ के नीचे तरी में सीआरपीएफ कैंप स्थापित किए जाने के बाद पचरूखिया में कोबरा का कैंप स्थापित किया गया है। दोनों कैंप तक सड़क बनाई गई है। बिजली पहुंचाई गई है। पेयजल की व्यवस्था की गई है। जिस जगह पर कभी रात को अंधेरा छाया रहता था आज वहां एलइडी लाइट से जंगल और पहाड़ रोशन हो रहा है। यह सब काम होने के बाद इस बार के स्वतंत्रता दिवस को जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ एवं कोबरा ने नक्सलियों के आधार वाले इलाके में तिरंगा फहराने की तैयारी की गई है। 

ग्रामीणों के बीच बांटी जाएँगी मिठाइयां

पचरूखिया जंगल के पहाड़ पर पहली बार तीस फीट ऊँचा तिरंगा फहराने की तैयारी कोबरा के द्वारा की गई है। इसमें जंगल में रहने वाले ग्रामीणों को भी शामिल किया जाएगा। उनके बीच मिठाई बांटी जाएगी। ग्रामीण राष्ट्रगान गायेंगे। एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि तरी एवं पचरूखिया स्थित कैंप में तिरंगा फहराया जाएगा। पचरूखिया पहाड़ पर पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!