Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ में दर्शन करने के साथ ही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ में दर्शन करने के साथ ही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के सभी ज्योतिर्लिंगों में किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों पर प्रमुख शिवालयों में भी भाजपा कार्यकर्त्ता साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ जलाभिषेक करेंगे। वहां भी इस कार्यक्रम को देखने-सुनने की व्यवस्था होगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर विमर्श किया गया। बताया गया कि उत्तराखंड में 12 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण को भाजपा ने शिवालयों से भी जोड़ा है। उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां हुई सभा के दौरान अपने संबोधन में भी इसका उल्लेख किया। उधर, प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को शिवालयों से जोडऩे की योजना को सफल बनाने के लिए भाजपा जुट गई है।

इस कड़ी में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख शिवालयों में होने वाले कार्यक्रम में साधु संतों और श्रद्धालुओं के साथ पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर आदि भाग लेंगे। जानकारी दी गई कि केदारनाथ में प्रतिमा अनावरण के अवसर पर रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और उन्हें आमंत्रित भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टीजनों से कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ऐसा कोई सवाल या तर्क नहीं है, जो वह भाजपा के खिलाफ बोल सके। सरकार के पास उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है, जबकि विपक्ष अभी तक अपने कार्यकाल में उठे सवालों, घपले-घोटालों पर जवाब नहीं दे सका है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने पार्टी के केंद्र और राज्य स्तर से जारी कार्यक्रमों की सौ फीसद सफलता के लिए समयबद्धता से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश सहचुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार सहित आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!