Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दर्दनाक सड़क हादसे में 13 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बस के खाई में गिरने से करीब 13 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो गंभीर घायल हैं। ग्रामीणों ने मौके पर खुद ही रेस्क्यू आपरेशन चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला, जबकि घायलोंको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

चकराता तहसील के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क के पैराफिट को तोड़ते हुए वाहन करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़,सोई, बेगी और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर विकट खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए।

बायला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह चौहान ने कहा हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) और डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा(18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासी बायला-चकराता, जीतू (35) पुत्र नामालूम निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र नामालूम निवासी सिरमौर हिमाचल समेत तेरह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घायलों में स्थानीय निवासी दो लोग शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!