Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
फिल्म-जगत

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नई स्टारकास्ट और फ्रेश कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को हंसी और रोमांस का नया डोज देने का वादा करती है।

फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के ट्रेलर में इस बार एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। अविनाश तिवारी सनी के किरदार में एक देसी पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि मेधा शंकर गिन्नी के रोल में मॉडर्न और आत्मविश्वासी युवती की भूमिका निभा रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ट्रेलर का मुख्य आकर्षण है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि शादी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में कई मजेदार मोड़ आते हैं, जो रिश्तों की उलझनों और हल्की-फुल्की नोकझोंक के जरिए दर्शकों को बांधे रखते हैं। फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है, जिससे यह फैमिली एंटरटेनर बनने की पूरी क्षमता रखती है।

यह फिल्म पहले पार्ट से अलग एक नई कहानी पेश करती है, जिसमें पुराने किरदारों की जगह नई जोड़ी को दर्शाया गया है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है, जबकि सहायक भूमिकाओं में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला नजर आएंगे।

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसे Zee Studios और Soundrya Production द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!