Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
देश

बाघिन ने हमला कर युवक की ली जान

रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बुधवार को एक युवक बाघिन को देखते-देखते उसके बाड़े में कूद गया। सुरक्षा घेरे के रूप में बनाए गए 15 फीट के गहरे गड्ढे को पार कर युवक बाघिन के पास तक पहुंच गया तो बाघिन ने हमला कर युवक की जान ले ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना को लेकर चिडिय़ाघर में हड़कंप मच गया। वहीं दिनभर पूरे शहर में इस घटना की चर्चा रही। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना बुधवार दिन के करीब 11 बजे की है। युवक को मारने के बाद बाघिन अनुष्‍का को केज में बंद कर दिया गया। बिरसा मुंडा बिरसा जू में बाघिन की देखरेख करने वाले संजय उरांव ने बताया कि वह पहले के मुकाबले बेहद सुस्‍त दिख रही है।

बाघिन से सामना होते ही हाथ जोड़ करने लगा प्रणाम 

युवक को अपने फील्ड में घुसता देख बाघिन दौड़ती हुई युवक के पास पहुंची। पहले बाघिन ने युवक को घूरना शुरू किया। इससे युवक दहशत में आकर हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगा। इस बीच बाघिन ने पंजा मारकर युवक को जमीन पर पटक दिया और गर्दन पर पंजे से वार कर युवक को मार डाला। वहां मौजूद विजिटर्स, मजदूर और पशुपालकों ने शोर मचाया तो बाघिन सीधे अपने केज में चली गई। इस बीच वहां के कर्मियों ने बाघिन के केज को बंद किया और पुलिस व उद्यानकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और जैविक उद्यान के अधिकारियों ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

28 वर्षीय वसीम अंसारी उर्फ बबलू मानसिक रूप से था परेशान

मारे गए युवक की पहचान रांची के सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोला निवासी 28 वर्षीय वसीम अंसारी उर्फ बबलू पिता जेयारत अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शी मजदूर रामजीत उरांव के अनुसार वसीम बिरसा जैविक उद्यान में घुसने के बाद सीधे बाघिन वाले बाड़े के पास पहुंच गया और वहां बाड़े के किनारे रेलिंग से सटे पेड़ की डाली पकड़कर झूल गया। पेड़ से झूलते हुए वह सीधे बाड़े की 15 फीट गहराई वाली गड्ढे में बाघिन के क्षेत्र में कूद गया। फिर गड्ढे से पत्थरनुमा सीढ़ी के सहारे फील्ड पर चढ़ा। इस दौरान बाघिन अनुष्का केज से बाहर थी।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने बिरसा जैविक उद्यान की सुरक्षा व्यवस्था की भी कलई खोलकर रख दी। निगरानी के लिए तैनात प्रहरियों से लेकर प्रबंधन तक की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। युवक रेलिंग और गड्ढा पार कर फील्ड पर चढ़ गया, लेकिन उसे रोकने में किसी ने तत्परता नहीं दिखाई। मुख्य द्वार को छोड़, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है।

बिरसा जैविक उद्यान में ऐसी पहली घटना है। युवक के अचानक बाड़े में प्रवेश कर जाने से बाघिन ने हमला कर दिया। उद्यान में पर्याप्त सुरक्षा है। आगे सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया चल रही है। पूरा उद्यान सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा। पीके वर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी (पीसीसीएफ)।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!