Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

मेट्रो परियोजना बहादराबाद से शुरू होकर मुनिकीरेती तक चलेगी

यूं तो लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एलआरटीएस) आधारित मेट्रो रेल परियोजना पर वर्ष 2017 से काम चल रहा है, मगर बात अभी भी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) से आगे नहीं बढ़ पाई। जिस दून शहर में सबसे पहले दो कॉरीडोर का निर्माण किया जाना था, वहां लंबी-चौड़ी कसरत के बाद मेट्रो पर विराम लगा दिया गया। दून के लिए अब रोप-वे परियोजना पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि, मेट्रो परियोजना दून से विदा होने के बाद भी न सिर्फ अस्तित्व में है, बल्कि तय किया गया है कि मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण बहादराबाद से मुनिकीरेती के बीच किया जाएगा। सरकार ने इसके प्रारंभिक चरण के कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है।

उत्तराखंड मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी ने बताया कि एलआरटीएस आधारित परियोजना के कॉरीडोर की कुल लंबाई 35 किलोमीटर होगा। इसमें करीब 3800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अच्छी बात यह है कि इसमें 50 फीसद धनराशि केंद्र सरकार वहन करेगी। परियोजना की डीपीआर तैयार है। इसमें यात्री संख्या, किराये आदि का भी आकलन किया गया है। राज्य कैबिनेट की मुहर के बाद डीपीआर को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 100 करोड़

बजटीय प्रावधान के अनुसार 100 करोड़ रुपये की धनराशि मेट्रो परियोजना की जद में आने वाली भूमि के अधिग्रहण आदि में खर्च की जाएगी।

यह होगा मेट्रो का रूट

मेट्रो परियोजना का कॉरीडोर बहादराबाद से शुरू होगा, जो नेपालीफार्म, ऋषिकेश होते हुए मुनिकीरेती को जोड़ेगा।

तय किया गया अनुमानित किराया

किलोमीटर—————किराया (रु.में)

0-2—————–13

2-6—————–27

6 से अधिक—————–40

मेट्रो पर अब तक यह कसरत रही अधूरी

वर्ष 2017 में दून को मेट्रो का हसीन ख्वाब दिखाया गया था। तब सरकार ने झटपट उत्तराखंड मेट्रो रेल कार्पोरेशन का गठन भी कर डाला। हाथों-हाथ देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश व मुनिकीरेती तक के क्षेत्र को मेट्रोपोलिटन एरिया घोषित कर दिया गया।

करीब दो साल के अथक प्रयास के बाद परियोजना की डीपीआर बनाई गई और तय किया गया कि पहले चरण में करीब पांच हजार करोड़ रुपये से दून में आइएसबीटी से कंडोली व एफआरआइ से रायपुर के कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तमाम संसाधन जोड़े गए और पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई। लेकिन, इसके बाद तय किया गया कि दून के लिए मेट्रो से ज्यादा मुफीद केबल कार (रोपवे) परियोजना रहेगी।

परियोजना में आते रहे उतार-चढ़ाव, अब नई उम्मीद

-दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद से रिटायर्ड होने के बाद जितेंद्र त्यागी ने राज्य सरकार के आग्रह पर फरवरी 2017 में नवगठित उत्तराखंड मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का पद्भार ग्रहण किया।

-परियोजना की डीपीआर तैयार होने के कई माह तक कोई काम न होने पर सितंबर 2017 में जितेंद्र त्यागी ने एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

-सरकार ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और जितेंद्र त्यागी से आग्रह करने के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लिया।

-इसके बाद सरकार ने 75 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट भी मेट्रो के लिए जारी कर दिया। हालांकि, यह बजट वेतन-भत्तों व छोटे-मोटे कार्यों के लिए ही था।

-हालांकि, अब नए कॉरीडोर के निर्माण के लिए किए गए बजटीय प्रावधान ने नई उम्मीद जरूर जगाई है।

स्मार्ट सिटी के लिए 123 करोड़ का बजट प्रस्ताव

स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 123 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा गया है। इससे स्मार्ट सिटी के कार्यों के गति पकडऩे की उम्मीद बढ़ गई है।

कार्बन में 5.8 एमटी कमी का दावा

बजट अभिभाषण में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें बताया गया कि राज्य में अभी तक 55 लाख से अधिक एलईडी बल्बों का वितरण किया गया। इससे 716 मिलियन यूनिट बिजली की खपत में कमी आने के साथ ही 287 करोड़ रुपये की बचत भी की गई। वहीं, पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर दावा किया गया है कि एलईडी बल्बों के इस्तेमाल से कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में 8.5 मीट्रिक टन की कमी आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!