Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

भीमताल में सितंबर माह से शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच भरा सफर

[highlight]उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की असीम संभावनायें[/highlight]

  • उत्तराखंड के भीमताल में सितंबर माह से शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच भरा सफर
  • यूटीडीबी के अधिकारियों ने पैराग्लाडिंग संचालन करने वाली फर्मों के उपकरणों का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून/नैनीताल/अल्मोड़ा। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से लगातार काम किया जा रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से यूटीडीबी के अधिकारियों ने भीमताल में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली विभिन्न कंपनियों के उपकरणों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में विवेक सिंह चौहान, अपर निदेशक, व अन्य यूटीडीबी के अधिकारियों ने एयरो स्पोर्ट्स में नामित कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर पैराग्लाडिंग संचालित फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत फर्माें द्वारा चलाई जाने वाली पैराग्लाडिंग में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया और पुराने उपरकणों को हटाए जाने की प्रक्रिया चलाई गई। इसके आधार पर सितंबर माह से भीमताल में पैराग्लाइडिंग शुरू करने के लिए परमिट का नवीनीकरण किया जाएगा।

उधर विभाग के अधिकारियों ने केएमवीएन भीमताल परिसर में निर्मित साहसिक खेल भवन का भी जायजा लिया और यहाँ कयाकिंग व एयरो स्पोर्ट्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान ने कहा कि सैलानियों को आकर्षित करने और बुनियादी ढाँचा विकसित करने के उद्देश्य से विभाग तेजी से काम कर रहा है।

देश-विदेश के पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पैराग्लाडिंग संचालन के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और पौड़ी में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा राफ्टिंग परमिटों के नवीनीकरण की कार्यवाही भी की जा रही हैं।

विभाग द्वारा सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन किये जाने पर भी कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर थल क्रीड़ा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ रणबीर सिंह नेगी, नैनीताल जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, बीएसएफ के आरके पुनिया और एयरो कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!