Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड के दो जिलों, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण

[highlight]अगले चार महीनों में पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य[/highlight]

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 13 जिलों में से 2 जिलों में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन हो गया है, जबकि बाकी अधिकतर जिलों में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। प्रदेश के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि है कि पहाड़ी राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड कोविड-19 वैक्सीनेशन के इस अभियान में लगातार काम कर रहा है । पूरे देश में जहां अभी तक 50.7 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 की पहली डोज़ लगी है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में यह आंकड़ा 76 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है। वहीं बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में पहली डोज़ का टीकाकरण शत-शत हो चुका है।

[highlight]8 ज़िलों में 80 प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा[/highlight]

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव नेगी ने यह भी बताया कि बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के पहली डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के बाद दूसरी डोज के लिए भी तेज़ी से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में भी 80 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

[highlight]शत प्रतिशत टीकाकरण का है लक्ष्य[/highlight]

स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 85 प्रतिशत तक पहले डोज़ लग चुकी है। जबकि दूसरी डोज भी लगभग 50 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु सीमा वाले 65 प्रतिशत युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सरकार तेजी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति देने में जुटी हुई है। क्यूकि मुख्यमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अगले कुछ महीनों में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करना सरकार की अति प्राथमिकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!