Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

अमृत महोत्सव में शामिल होने 5 अक्टूबर को लखनऊ आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने थीम ’75 होगी। प्रधानमंत्री 75 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की डिजिटल चाबी सौपेंगे तो 75 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। आवासों को बनाने में 75 नई तकनीक लांच की जाएगी। 75 कॉफी टेबुल बुक का लोकार्पण भी होगा।

गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रधानमंत्री पहले दिन पांच अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों से वर्चुवल बात करेंगे। यह लाभार्थी दस शहरों के होंगे, जिनका चयन होना बाकी है। कहा जाए तो प्रदेश में 75 हजार लाभार्थी चाबी पाकर पांच अक्टूबर को गृह प्रवेश करेंगे। लखनऊ को इन शहरों में शामिल नहीं किया गया है। चयनित शहरों में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाने की तैयारी की जाएगी।

आवासीय योजनाओं को लेकर 75 नई तकनीक को भी प्रधानमंत्री लांच करेंगे। यह तकनीक कम खर्च और कम समय में टिकाऊ आवास बनाने की होगी। इसी तरह प्रधानमंत्री 75 योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इन योजनाओं की सूची भी तैयार हो रही है। योजनाओं के साथ ही अमृत महोत्सव को लेकर 75 तरह की कॉफी टेबुल बुक का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे।

  • तीन दिन होने वाले आयोजन को लेकर शहर को चमाचम करने की तैयारी है। अमौसी हवाई अड्डे से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह दोनों तरफ फूलों से सज्जा की जाएगी। कुछ वैसा ही दृश्य शहर का दिखेगा, जैसा इंवेस्र्ट समिट में दिखाई दिया था
  • तीस राज्यों से मंत्री शामिल होंगे तो शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञ भी आयोजन में शामिल होंगे। देश भर से जुट रहे मेहमानों के लिए बड़े होटलों के 250 कमरों को बुक किया जाएगा। होटलों से कमरों की सूची मंगा ली गई है। दो चार दिन में होटल की सूची को फाइनल कर दिया जाएगा।
  • प्रदेश के सात शहरों को मिलने वाली डेढ़ सौ इलेक्ट्रिक बसों को प्रधानमंत्री वर्चुवल हरी झंडी दिखाएंगे। जिन शहरों को ये बसें दी जानी है, उसमे लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा, झांसी, गाजियाबाद है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.