Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

आजादी के 75वीं वर्षगाँठ : अमृत महोत्सव के अवसर पर एसएसबी द्वारा आयोजित की गई साईकिल रैली

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर एसएसबी द्वारा आयोजित साईकिल रैली को मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम हल्द्वानी डॉ० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला व उप महानिदेशक एसएसबी एचएनएस बिष्ट ने हरी झण्डी दिखाकर एसएसबी कैम्प हल्द्वानी से मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना किया।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित साईकिल रैली हेतु एसएसबी परिवार व प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि देश को और सशक्त बनाने में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि हमें आजादी को सजा-संवार कर रखना है, आजादी के लिए जिन सैनानियों, महापुरूषों ने शहादत दी उनको नमन करते हुए श्रद्धाजंली दी व भारत सरकार व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा अमृत महोत्सव हमें व हमारी पीड़ी को आजादी की याद दिलाता है।

महापौर ने सेना के अदम्य साहस व शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे सेना के पराक्रम व कौशल को पूरा विश्व मानता है, विकासशील देश के रूप में हमने अपनी महत्ता को दिखाया है व विश्व से मनवाया है। भारत को आज विश्व में अग्रणी देश के रूप में देखा जाता है। उन्होने कहा कि भारत के नवनिर्माण में सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चिित करना होगा एवं राष्ट्रीयता को सबसे उपर रखने का संकल्प लें। उन्होने सफल कार्यक्रम आयोजन हेतु एसएसबी परिवार को बधाई दी।

कार्यक्रम में उप महानिदेशक एसएसबी एचएनएस बिष्ट ने एसएसबी रानीखेत द्वारा आयोजित साईकिल रैली डीडीहाट व ग्वालदम से प्रारम्भ होकर सोमवार एसएसबी कैम्प हल्द्वानी पहुॅची। जिसे मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रैली में 34 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है जो 2 अक्टूबर को गाँधी जंयती के अवसर पर राजघाट दिल्ली पहुँचेंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम व जागरूकता लाना व राष्ट्र को सूत्र को बॉधना है। रैली को डिप्टी कमाडेंट एम ए मल्लाह व सहायक कमान्डेट अभिनव लीड कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कमांडिंग आफिसर बृजपाल सिंह, उप कमान्डेट सुविंदर अंबावत, एसपी सिटी जगदीश चन्द्र, पूर्व डीआईजी मनमोहन काण्डपाल, निरीक्षण मुकुल चौधरी, पूर्व पार्षद विपिन जोशी, नवीन पंत, ज्ञानेन्द्र जोशी, सहित एनसीसी, एनएसएस के कैंडेट मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!