Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिर एक साथ आयी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम

निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कियाअपनी आने वाली नई फिल्म ‘बस्तर’ का ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 जुलाई 2023, शनिवार, मुंबई। निर्देशक सुदीप्तो सेन मौजूदा वक्त में अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच अब सुदीप्तो ने अपनी आने वाली नई फिल्म बस्तर का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के लिए द केरल स्टोरी की टीम एक बार फिर से साथ आई है।

बस्तर का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म बस्तर की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा बस्तर का पहला आधिकारिक पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित होगी।

विपुल अमृतलाल शाह एक पॉपुलर फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं और भारतीय फिल्मों में एक नया ट्विस्ट दिया है। इस साल उनकी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज हुई है. इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के साथ भारत में 256 करोड़ की कमाई की है। अब ये जोड़ी फिर एक रियल लाइफ पर बेस्ड स्टोरी लेकर आ रही है।

द केरल स्टोरी की ये मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है जिसका टाइटल बस्तर है. निर्माताओं ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे कोलाइब्रेशन की घोषणा की है। जिसमें हम देख सकते हैं कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये अनाउंसमेंट पोस्टर आशाजनक लग रहा है। साथ ही इसने लोगों के अंदर एक उत्सुकता भी पैदा कर दी है। अब इस फिल्म के बारे में दर्शक और भी अधिक जानना चाहते हैं। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है, कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चौंकाने वाली और आंखें खोलने वाली फिल्म होगी, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है जिसपर लिखा है, एक और सच्चाई जो देश को चौंका देगी। जैसा कि हम टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर में पढ़ सकते हैं जिसमें लिखा है, छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।

विपुल अमृतलाल शाह, आंखें, हॉलिडे, फोर्स, कमांडो, वक्त, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, द केरल स्टोरी, सनक, ब्लॉकबस्टर वेब शो ह्यूमन जैसी फिल्मों के साथ अपनी फिल्मोग्राफी के लिए लोकप्रिय हैं. यही नहीं विपुल अमृतलाल शाह एक दूरदर्शी हैं और जो उनकी फिल्मोग्राफी से भी साफ झलकता है। बस्तर का विकास और निर्माण लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी, लोग इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!