Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
दिल्लीदेशविदेश

मणिपुर हिंसा पर मदद के लिए अमेरिका तैयार, कहा- ‘चिंता करने के लिए भारतीय होने की जरूरत नहीं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 जुलाई 2023, शनिवार, नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। राज्य और केंद्र सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अभी इस पर लगाम नहीं लग पाई है। वहीं इसी बीच भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मणिपुर में हिंसा से निपटने में भारत की सहायता करने के लिए तैयार हैं। गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका के लिए मणिपुर एक ‘मानवीय चिंता’ है और अगर शांति हो तो यहां अधिक निवेश आ सकता है। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका मणिपुर में हिंसा से निपटने में भारत की सहायता करने के लिए तैयार है। गार्सेटी ने कहा कि अगर यहां शांति होगी तो यह अधिक निवेश ला सकता है।

वहीं अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी अमेरिकी दूत के लिए भारत के आंतरिक मामलों के बारे में इस तरह का बयान देना बहुत दुर्लभ है। मनीष तिवारी ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर में पहले की चुनौतियों का जिक्र किया और कहा कि अमेरिकी राजदूत तभी सतर्क थे। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने दशकों तक पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व में चुनौतियों का सामना किया और चतुराई से उन पर विजय प्राप्त की। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे संदेह है कि क्या नए यूएस राजदूत एरिक गार्सेटी को अमेरिका-भारत संबंधों के जटिल इतिहास और हमारे आंतरिक मामलों में हमारी संवेदनशीलता का ज्ञान है।

दरअसल राज्य में स्कूल दोबारा खुलने के एक दिन बाद गुरुवार को मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि मणिपुर में उथल-पुथल तब शुरू हुई जब मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा की मांग का विरोध करने के लिए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया। तब से लेकर अब तक मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि मुझे पहले मणिपुर के बारे में बोलने दीजिए। हम ऐसी प्रार्थना करते हैं की वहां शांति हो। उन्होंने कहा कि जब हम हिंसा में बच्चों और लोगों को मरते देखते हैं, तो आपको चिंता करने के लिए भारतीय होने की ज़रूरत नहीं है। हम जानते हैं कि शांति कई अन्य अच्छी चीजों के लिए मिसाल है।
अमेरिकी सहायता की पेशकश करते हुए, गार्सेटी ने कहा कि अगर कहा गया तो हम किसी भी तरह से सहायता करने के लिए तैयार हैं। हम जानते हैं कि यह एक भारतीय मामला है और हम शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। क्योंकि हम तभी अधिक सहयोग, परियोजनाएं और निवेश ला सकते हैं, जब शांति कायम हो।

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि भारत का पूर्व और उत्तर-पूर्व अमेरिका के लिए मायने रखता है। इसके लोग, स्थान, क्षमता और भविष्य हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कोलकाता की अपनी पहली यात्रा पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सलाहकार अमित मित्रा से मुलाकात की और आर्थिक अवसरों, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजनाओं, सांस्कृतिक संबंधों और महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को भविष्य में शांति और प्रगति के लिए निवेश करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!