Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू की कहानी खत्म, अब लिस्ट में 12 आतंकी रह गए

कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू की कहानी खत्म करने के बाद सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में अब 12 आतंकी ही रह गए हैं। इस लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा के सलीम, हिजबुल मुजाहिदीन के डॉ सैफल्ला मीर, द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के अबु हमजा, अंसार गजवातुल हिंद (AGH) का खालिद इंब्राहिम सहित अन्य कुख्यात आतंकियों के नाम शामिल है, जिन्हें मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। मोस्ट वांटेड 12 आतंकियों की लिस्टम में कई पाकिस्तानी भी हैं।

अवंतीपाेरा के बेगीपोरा में चल रही मुठभेड़ में हिज्ब कमांडर रियाज नाइकू के साथ डिप्टी कमांडेंट डॉ सैफुल्ला मारे जाने की भी संभावना है। अगर वह बच गया है तो वह ही हिज्ब का अगला कमांडर हो सकता है। इसी के साथ वह सुरक्षाकर्मियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी सबसे ऊपर रहेगा।

हिज्ब आतंकी डॉ सैफुल्ला: पुलवामा के मलंगपोरा के रहने वाले डॉ सैफुल्ला को सैफ मीर भी कहते हैं। वह भी ए-श्रेणी का आतंकी है।

लश्कर आतंकी सलीम: उसके अलावा उत्तरी कश्मीर में संक्रिय लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सलीम परे भी इस समय सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना उसे मार गिराने का बस एक मौका तलाश रही हैं। उससे जुड़ी एक सूचना पाने के लिए घाटी में उन्होंने अपने सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया हुआ है। परंतु अभी तक कामयाबी नहीं मिल पा रही है। बांडीपोर का रहने वाला सलीम दो साल पहले वर्ष 2018 में आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा था।

अल-बदर आतंकी जावेद मट्टु: इसके बाद लिस्ट में नाम आता है अल-बदर कमांडर जावेद अहमद मटटु का, जो साेपोर का रहने वाला है। यह डबल ए-श्रेणी के आतंकवादियों में आता है। इसका सोपोर व उसके आसपास के इलाकों में काफी दबदबा है।

पाकिस्तानी आतंकी अली: उत्तरी कश्मीर और उसके साथ लगते इलाकों में पिछले चार सालों से सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी अली पाकिस्तान का रहने वाला है। हालांकि बीते कुछ महीनों से वह किसी को नजर नहीं आया है, वह भी मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल है।

इसके अलावा दक्षिण कश्मीर में त्राल का रहने वाला जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी शमीम सोफी और पाकिस्तानी जैश कमांडर मूसा उर्फ वलीद के अलावा श्रीनगर में सक्रिय हिज्ब कमांडर जुनैद अम्मार, कुलगाम के हिज्ब कमांडर अब्बास शेख और फारूक का नाम भी 12 टॉप मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में आते हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि लिस्टम में शामिल टीआरएफ के अबु हमजा और एजीएच के खालिद इब्राहिम के बारे में उनके पास कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। रियाज नाइकू के साथ अगर जुनैद व सैफुल्ला मारे गए हैं तो फिर मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में दो नाम कम होकर यह लिस्ट 10 तक सीमित रहेगी।

बीते पांच सालों के दौरान मारे गए प्रमुख आतंकी कमांडरः वर्ष 2010 में आतंकी बनने वाला कुलगाम का अयातुल्ला खुमैनी मई 2015 में मारा गया। इसी सितंबर 2015 में पाकिस्तानी आतंकी अबु कासिम भी मारा गया था। कोयमू कुलगाम का दाउद शेख सात मार्च 2016 में मारा गया। दाउद का पड़ोसी आतंकी कमांडर माजिद जरगर 10 जनवरी 2017 को मारा गया। इससे पूर्व आठ जुलाई 2016 को त्राल का बुरहान वानी कुलगाम मे अपने साथियों संग मारा गया। जुनैद मटटु 16 जून 2017 को अरवनी बीजबेहाड़ा में, वसीम अहमद शाह 13 अक्तूबर 2017 को लित्तर पुलवामा में, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर अबु दुजाना अपने साथी आरिफ ललहारी संग पहली अगस्त 2017 को हकरीपोरा पुलवामा में, जैश को छोड़ अंसार गजवातुल हिंद में शामिल होने वाला अबु हमास 17 मार्च 2018 को, मोहम्मद यासीन इट्टु़ उर्फ गजनवरी 14 अगस्त 2017 को अवनीरा शोपियां में, सद्दाम पडर छह मई 2018, अल्ताफ अहमद काचरु 29 अगस्त 2018 को, जीनत उल इस्लाम 12 जनवरी 2019 को, जाकिर मूसा 23 मई 2019 को, नवीद जट्ट नवंबर 2018 को मारा गया है। फरवरी 2019 में जैश कमांडर कामरान गाजी और उससे पूर्व जैश कमांडर तलहा को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *