Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
मनोरंजन

कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ऋषिकेश में एकाकी जीवन बिता रहे, गरीब बच्चों को ‘पंख’ दे उड़ान भरने को बना रहे मजबूत

जब रामलीला के मंचन में कोई परिचित व्यक्ति श्रीराम या लक्ष्मण का चरित्र निभाता, तो कहा-माना और देखा भी जाता कि उसके अपने चरित्र में वह विशिष्टताएं झलकने लगी हैं। टीवी धारावाहिक रामायण में श्रीराम का चरित्र निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल हों या महाभारत में कृष्ण बने नीतिश भारद्वाज, इन्हें आज भी देखें तो वही सादगी और गंभीरता झलकती है। रामानंद सागर कृत टीवी धारावाहिक श्रीकृष्ण, जिसका पुन: प्रसारण हो रहा है, इसमें कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सर्वदमन बनर्जी तो इससे भी आगे निकल ऋषिकेश में एकाकी जीवन बिता रहे हैं।

1993 से 2000 के दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘श्रीकृष्ण’ का लॉकडाउन की अवधि में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू हो गया है। लेकिन सर्वदमन इन खबरों से परे योग, ध्यान, अध्यात्म, जनसेवा में इस कदर रम चुके हैं कि बाहरी बातों में उनकी कोई रुचि शेष नहीं रही है। कानपुर में बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्मे 56 वर्षीय सर्वदमन बीते कुछ वर्षों से तीर्थनगरी ऋषिकेश को अपनी तपोभूमि-कर्मभूमि बना चुके हैं। सबसे दूर वह यहां आध्यात्मिक जीवन बिता रहे हैं। साथ ही गरीब परिवार के बच्चों के लिए एक नि:शुल्क स्कूल ‘पंख’ का संचालन भी करते हैं।

पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से स्नातक सर्वदमन ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने के बाद दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। साधक की भांति जीवन जी रहे सर्वदमन अब अपनी पिछली जिंदगी को याद भी नहीं करना चाहते। इन दिनों जब दूरदर्शन पर धारावाहिक ‘श्रीकृष्ण’ शुरू हो चुका है, तो प्रशंसक उन्हें और उनके अभिनय को रह-रहकर याद कर रहे हैं। मगर सर्वदमन मानो इन सबसे बेखबर हैं। यहां तक कि वे ‘श्रीकृष्ण’ का पुन: प्रसारण भी नहीं देख रहे हैं। सर्वदमन ने इसी वर्ष एक मार्च को ऋषिकेश में ध्यान केंद्र (लाइट हाउस मेडिटेशन सेंटर) खोला है। इसे उन्होंने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले स्कूल ‘पंख’ को समर्पित किया है।

योग से शुरू होती है दिनचर्या 

सर्वदमन की दिनचर्या योग से शुरू होती है और ध्यान और अध्यात्म के साथ ही सेवाकार्यों में उनका पूरा दिन बीत जाता है। कभी स्कूल में बच्चों के साथ, कभी गंगा तट पर और कभी जंगल में ध्यान-उपासना ही उनके जीवन का हिस्सा है। बीते डेढ़ माह से वह पूरी तरह लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। उनका स्कूल भी बंद है।

गंगा और पर्यावरण को समर्पित किया जीवन 

ग्लैमर के शिखर पर पहुंचने के बाद शायद ही कोई शख्स स्वयं को इतना बदलता होगा। अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले सर्वदमन उस दौर के सिनेमा में अलग पहचान बना चुके थे। उन्होंने धारावाहिक ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ के अलावा ‘आदि शंकराचार्य’ ‘वल्लभाचार्य गुरु’,’श्री दत्ता दर्शनम’, ‘स्वामी विवेकानंद’ आदि में भी अभिनय किया। मगर जीवन की राह तो कहीं और ही थी। बकौल सर्वदमन, ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया में वास्तव में कोई ग्लैमर नहीं है। ग्लैमर तो सिर्फ देखने वाले की नजरों में है। इसलिए मैंने अपना जीवन आत्मकल्याण, जनसेवा, गंगा और पर्यावरण को समर्पित कर दिया।

ऐसे मिली ‘श्रीकृष्ण’ बनने की प्रेरणा

शिव उपासक सर्वदमन ने कहा कि श्रीकृष्ण के चरित्र को निभाना भी ईश्वर की प्रेरणा से हुआ था। ‘श्रीकृष्ण’ धारावाहिक में काम नहीं करना चाहते थे। ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में सर्वदमन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सोचने के लिए रामानंद सागर से दस दिन का समय मांगा था। आठवें दिन वह ऑटो में बैठकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में समुद्र को निहारते हुए अचानक उन्हें महसूस हुआ की समुद्र की लहरों के ऊपर भगवान कृष्ण नृत्य कर रहे हैं। यह दृश्य देख वह ऑटो में ही गिरकर बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने ऑटो चालक से तुरंत रामानंद सागर के घर चलने को कहा। फिर जो कुछ हुआ, वह सबके सामने था।

सर्वदमन डी. बनर्जी तका कहना है कि कोरोना का प्रकोप उन सबके लिए सबक है, जो प्रकृति के विरुद्ध काम करते हैं। पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के अलावा व्यक्ति का वैचारिक, चारित्रिक और सामाजिक पतन भी प्रकृति के विरुद्ध है, क्योंकि ऐसा हर कृत्य प्रकृति प्रदत्त मानवीय प्रवृत्ति के आदर्श के विरुद्ध है। यदि मनुष्य को बचना है तो उसे ऐसे सभी कुकृत्यों का त्याग करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!