Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश सरकार जी-20 सम्मेलन से आम जनता को जोड़ने के लिए करने जा रही है कई आयोजन

अत्याधुनिक लाइट से दमकेंगे शहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जी-20 सम्मेलन से आम जनता को जोड़ने के लिए कई आयोजन करने जा रही है। इसकी शुरुआत 21 जनवरी को वाकाथन एवं मैराथन से की जाएगी। यह आयोजन उन चार शहरों लखनऊ, आगरा, वाराणसी व गौतमबुद्धनगर में होगा जहां जी-20 की बैठकें होने वाली हैं। इसके साथ ही कई अन्य खेल व योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जी-20 के विभिन्न विषयों पर विश्वविद्यालय व कालेज स्तर पर डिबेट व सिंपोजियम का आयोजन होगा।

शहरों को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार इस आयोजन को एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है। उत्तर प्रदेश व देश को प्रदर्शित करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें डिजिटल इंडिया के तहत जो काम हो रहे हैं उन्हें भी विदेशी मेहमानों को दिखाया जाएगा। शहर को ऐसा साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाया जाएगा ताकि मेहमानों का मन प्रफुल्लित हो जाए। शहरों में सुंदरीकरण के जो कार्य कराए जाएंगे वह स्थायी होंगे। हवाई अड्डे से मुख्य शहर तक सुंदरीकरण के साथ ही अत्याधुनिक लाइट से शहर दमकेंगे।

इन शहरों में होंगी जी-20 की बैठकें

  • आगरा-11-12 फरवरी
  • लखनऊ-13-15 फरवरी
  • वाराणसी-17-19 अप्रैल
  • वाराणसी-13-15 जून
  • वाराणसी-16-17 अगस्त
  • वाराणसी-18 अगस्त
  • ग्रेटर नोएडा-18-19 अगस्त
  • वाराणसी-19 अगस्त
  • आगरा-21-22 अगस्त
  • आगरा-23 अगस्त
  • वाराणसी-28-29 अगस्त

ज‍िस शहर में होगी जी-20 सम‍िट की बैठक, उसे भी म‍िलेगा तोहफा

  • मंत्री ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था, कृषि तकनीक, डिजिटल इंडिया, एक जिला एक उत्पाद, निवेश के लिए समुचित आधारभूत संरचना तथा सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं।
  • यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधताओं एवं विरासत, पर्यटक स्थलों को विश्व के समक्ष रखने का बेहतरीन अवसर है। आयोजन के दौरान आने वाले मेहमानों को एक जिला एक उत्पाद के गिफ्ट दिए जाएंगे।
  • आयोजन वाले शहरों में एक पार्क व एक सड़क का नाम भी जी-20 के नाम पर रखा जा रहा है। लखनऊ में ग्लोब पार्क का नाम जी-20 पार्क रखा जा रहा है।
  • खेल विभाग के निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जनवरी को सुबह नौ बजे वाकाथन एवं मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • इसमें कोई भी नागरिक भाग ले सकते हैं। इस मौके पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, सचिव रंजन कुमार, मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!