Breaking News :
>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>योग की छाँव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं>>कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी गाजीपुर से चुनाव का शंखनाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी गाजीपुर से चुनाव का शंखनाद करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जनवरी यानि आज गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं आईटीआई मैदान में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है। गुरुवार को एडीजी राजकुमार, आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।  

जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि महाराजगंज से शहर की तरफ कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन के अलावा समस्त गाड़ियां जंगीपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी। हेतिमपुर से एआरटीओ आफिस, हेतिमपुर से पीजी कालेज, आदर्श बाजार, करंडा, जाने वाले वाहन बंद रहेंगे। मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद से आने वाले वाहन आलमपट्टी से मोहम्मदपुर चौराहा,  जमानिया तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे से होकर गंतव्य को जाएंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!